Uttar Pradesh की अमेठी लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। BJP ने राहुल के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है। स्मृति गुरुवार को UPCM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना पर्चा भरेंगी। स्मृति 2014 के चुनाव में राहुल गांधी से हार गई थीं।


https://twitter.com/INCIndia/status/1115872197946560513

YOGESH TRIPATHI


पांचवे चरण में 6 मई को होगी अमेठी में वोटिंग


अमेठी में चुनाव पांचवे चरण में होना है। यहां 6 मई को वोटिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष राहुल गांधी ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी जिला निर्वाचन अधिकारी के कमरे तक में मौजूद रहीं।

https://twitter.com/INCIndia/status/1115900001962680320

रोड शो में परिवार के साथ राहुल ने जनता का अभिवादन किया


राहुल गांधी के साथ उनकी मां और (UPA) चेयरमैन सोनिया गांधी, बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजे रेहान और भांजी मिराया पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने नामांकन से पहले लगभग दो घंटों तक रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ का हुजूम अमेठी की सड़कों पर था।

https://twitter.com/INCIndia/status/1115889554022699008

राहुल गांधी के रोड शो में कांग्रेस समर्थक राहुल की वैन के साथ-साथ चल रहा थे। हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ता जोर-शोर से नारे लगा रहे थे। कई जगहों पर छतों से फूलों की बारिश भी की गई। राहुल गांधी और प्रियंका पूरे समय हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते रहे।


https://twitter.com/INCIndia/status/1115896888207843329

गांधी परिवार का मजबूत गढ़ है अमेठी


अमेठी गांधी परिवार का मजबूत किला रहा है। खुद राहुल गांधी यहां लोकसभा चुनाव के जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। 2004 से अब तक लगातार सांसद हैं। सोनिया गांधी 1991 से 2004 तक सांसद रहीं। 1991-1998 के बीच गांधी परिवार के मित्र सतीश शर्मा सांसद रहे। राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1981-91 के बीच सांसद रहे है। संजय गांधी 1980 में सांसद बने थे।

केरल के वॉयनाट से भी प्रत्याशी हैं राहुल गांधी


राहुल गांधी इस बार दो जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से पहले वे केरल की वॉयनाड लोकसभा सीट से भी पर्चा भर चुके हैं। विपक्षी दल इसे लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि अंदर की खबर ये है कि दोनों जगहों से जीत के बाद राहुल गांधी अमेठी सीट अपनी पहन प्रियंका गांधी के लिए छोड़ सकते हैं। ताकि वो भी संसद पहुंच सकें।

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: