Uttar Pradesh (BJP) के प्रेसीडेंट डॉ. महेंद्र पांडेय की भतीज बहू अमृता पांडेय मंगलवार को अचानक मीडिया की सुर्खियों में तब आ गई, जब उन्होनें Priyanka Gandhi की मौजूदगी में Congress ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया। सोशल मीडिया में ये खबर फैली तो तमाम दिग्गज पत्रकार और राजनीतिज्ञ भी हक्का-बक्का रह गए। वजह भी ऐसी ही कुछ थी। चूंकि तब तक किसी को पता नहीं था कि अमृता पांडेय आखिर कौन है ? महेंद्र पांडेय की एक बेटी है वो भी काफी छोटी है। ऐसे में उनकी बहू कहां से आ गई ? ये “यक्ष प्रश्न” सबसे बड़ा था। देर शाम तक अमृता के बारे में तमाम जानकारियां मीडिया में आने लगीं। जी, हां अमृता का मायका पुराना कांग्रेसी है। इतना ही नहीं मिर्जापुर और कानपुर से भी उनका खास कनेक्शन है। अमृता के भाई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।


YOGESH TRIPATHI


जितेंद्र नाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं अमृता पांडेय

अमृता पांडेय बीजेपी (यूपी) प्रेसीडेंट महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्र नाथ पांडेय के लड़के की पत्नी हैं। उनका मायका पक्ष पुराना कांग्रेसी है। उनके बाबा कमलापति त्रिपाठी 80 के दशक में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। अमृता के खून में ही कांग्रेस बसा है। शायद यही वजह रही है कि कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले उन्होंने बीजेपी पर काफी आक्रमक तरीके से प्रहार भी किया। अमृता संभवतः बुधवार को वाराणसी में प्रियंका की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन करेंगी।

https://twitter.com/DwijeshPati/status/1107962833143119872

क्या है अमृता का कानपुर-मिर्जापुर कनेक्शन

अमृता पांडेय का कानपुर और मिर्जापुर से गहरा नाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमृता के बड़े भाई ललितेश पति त्रिपाठी कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। ललितेश पति त्रिपाठी कमला पति त्रिपाठी के पौत्र और राजेश पति त्रिपाठी के बेटे हैं। ललितेश पति त्रिपाठी की बुआ कानपुर में कांग्रेस की बड़ी नेत्री है। बुआ का नाम ऊषा रत्नाकर शुक्ला है। ऊषा रत्नाकर कानपुर में सपा के टिकट पर काफी पहले मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

[caption id="attachment_19098" align="alignnone" width="1024"] अमृता पांडेय से मीटिंग के लिए नाव के जरिए चुनार जाती प्रियंका गांधी, साथमें सेल्फी लेते कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी।[/caption]

विधायक रह चुके हैं ललितेश पति त्रिपाठी

मिर्जापुर में ललितेश पति त्रिपाठी पहचान के मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले ललितेश पति को राहुल का करीबी माना जाता है। ललितेश पति त्रिपाठी इससे पहले विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने उनका नाम पहली ही लिस्ट में फाइनल कर प्रत्याशी बनाया है। यहां पर ललितेश का चुनाव काफी रोचक हो चुका है। प्रियंका गांधी ने उनकी लोकसभा में काफी समय दिया है। देर रात वे नाव के जरिए ललितेश को लेकर कई बस्तियों में जनसंपर्क को भी निकली हैं।


भाई को सांसद बनाने के लिए अमृता ने ज्वाइन की कांग्रेस

खबरों की मानें तो अपने भाई को सांसद बनाने के लिए अमृता ने काफी पहले ही कांग्रेस ज्वाइन करने का मन बना लिया था। प्रियंका के दौरे पर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान भी कर दिया। देर शाम मिर्जापुर के चुनार में उनकी प्रियंका के साथ मीटिंग भी हो गई। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अमृता को यूपी में बड़ा पद भी दे सकती है। माना ये भी जा रहा है कि विधान सभा चुनाव में अमृता को विधान सभा का टिकट देने का आश्वासन भी कांग्रेस ने कर दिया है। राजनीति के जानकारों की मानें तो अमृता के कांग्रेस ज्वाइन करने से मिर्जापुर और आसपास के एरिया में बड़ा मैसेज गया है। जहां कांग्रेस को मजबूती मिली है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता सकते में हैं।

 

 

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: