भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 15 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लंबे समय बाद ये पहला मौका है जब Congress ने किसी भी चुनाव के शुरुआत में ही एडवांटेज लिया है। पहले चुनावों में कांग्रेस सबसे अंत में अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल करके जारी करती थी। लेकिन इस बार बाजी कांग्रेस के हाथ लगी है। अभी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है और कांग्रेस ने अपनी सूची जारी कर दी। खबर है कि यह सब कांग्रेस की जनरल सेकेट्री Priyanka Gandhi की वजह से मुमकिन हो सका। हालांकि 15 लोगों की पहली लिस्ट में UP की 11 और गुजरात की 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।


YOGESH TRIPATHI


पहली लिस्ट में सोनिया, राहुल, राजाराम पाल और अन्नू टंडन के नाम


कांग्रेस की तरफ से गुरुवार शाम को जारी पहली लिस्ट में रायबरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी, सहारनपुर से इमरान मसूद, अकबरपुर (रनिया) से राजाराम पाल, फर्रुखाबाद से  सलमान खुर्शीद , धौरहरा से जितिन प्रसाद, जालौन से ब्रजलाल खाबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, बदांयू से सलीम इकबाल शेरवानी हैं। कांग्रेस ने चार प्रत्याशी गुजरात सभा की सीटों पर भी घोषित किया है।


2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं राजाराम


राजरामराम पाल कांग्रेस का पुराना और जाना पहचाना नाम है। राजाराम पहली बार बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। इसके बाद वे 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। राजाराम पाल ने न सिर्फ चुनाव जीता बल्कि वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गुड बुक में भी शामिल रहे। यही वजह है कि 2013 में उनको Z श्रेणी की सुरक्षा भी मिली थी। हालांकि 2014 में मोदी लहर के चलते वे देवेंद्र सिंह भोले से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद भी राजाराम पाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने रहे। राजाराम पाल का पहली लिस्ट में नाम होना पक्का माना जा रहा था। राजाराम पाल के प्रत्याशी घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ कानपुर नगर लोकसभा सीट पर अभी भी प्रत्याशी तय करने में हाईकमान को पसीना छूट रहा है। अंदरखाने की मानें तो दूसरी लिस्ट में कानपुर के प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग सकती है।

[caption id="attachment_19002" align="alignleft" width="320"] अन्नू टंडन (लोकसभा प्रत्याशी, उन्नाव)[/caption]

उन्नाव से अन्नू टंडन पर फिर कांग्रेस ने जताया विश्वास


2009 में रिकार्ड वोटों से चुनाव जीतकर अन्नू टंडन ने पहली बार संसद में एंट्री ली थी। 2014 में मोदी लहर के चलते अन्नू टंडन बीजेपी के साक्षी महाराज से चुनाव हार गईं। खास बात ये रही कि चुनाव हारने के बाद अन्नू टंडन उन्नाव में काफी सक्रिय रहीं। कार्यकर्ताओं के बुलावे पर वे तुरंत पहुंचती हैं। अन्नू टंडन यूपी से एक मात्र महिला नेत्री हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं खासतौर पर Twitter पर वे समय की नजाकत को देखते हुए ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय भी रखती हैं। अन्नू का नाम घोषित होने के बाद कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है।

30 सीटों पर है कांग्रेस का यूपी में फोकस


पोर्टल को मिली जानकारी के मुताबिक करीब 30 सीटों पर कांग्रेस यूपी में फोकस कर रही है। जिसमें 26 सीटें कांग्रेस 2009 में जीती थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इसमें से करीब डेढ़ दर्जन सीट जीत सकती है। जबकि आधा दर्जन से अधिक सीटों पर वो तगड़ी फाइट दे सकती है।

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: