25 हजार के इनामी विकास दुबे के गिरफ्तारी की जानकारी STF के SP ने लखनऊ में दी। STF के मुताबिक विकास अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों के गवाहों और वादी लोगों को डरा-धमका रहा था। वह एक मुकदमें भी वांछित भी चल रहा था।


[caption id="attachment_18083" align="aligncenter" width="562"]vikas dubey, kanpur, redeyestimes.com, shivli कानपुर से 25 हजार के इनामी विकास दुबे की यह फोटो STF ने लखनऊ में जारी की।[/caption]
YOGESH TRIPATHI

कानपुर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) ने Kanpur के शिवली थाना एरिया के बिकरू गांव निवासी विकास दुबे को राजधानी Lucknow के कृष्णा नगर कोतवाली एरिया से Arrest कर लिया। STF के मुताबिक विकास दुबे पर 25 हजार रुपए का इनाम पुलिस की तरफ से घोषित था। उसके पास से .30 बोर की स्प्रिंग फील्ड राइफल, कई कारतूस और खोखे भी बरामद किए गए हैं।

Minister संतोष शुक्ला की थाने के अंदर हुई हत्या में नामजद था विकास

STF की तरफ से लखनऊ में की गई प्रेस कांफ्रेस में बताया गया कि विकास दुबे अपने मुकदमें के गवाहों और वादी लोगों को डरा-धमका रहा था। शिवली से एक मुकदमें में वह वांछित था। STF की टीम लगातार विकास दुबे की लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। देर रात सटीक खुफिया तंत्र की सूचना पर STF ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से .30 बोर की स्प्रिंग फील्ड राइफल के साथ कई कारतूस और खोखे भी बरामद किए गए हैं। राइफल लाइसेंसी है या फिर अवैध इसका पता लगाया जा रहा है।

संतोष शुक्ला हत्याकांड में कोर्ट ने विकास को किया था दोषमुक्त

कानपुर के शिवली थाना एरिया में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में विकास दुबे मुख्य आरोपी था। यह चर्चित केस कई साल तक चला था। कुछ साल पहले ही अदालत ने विकास दुबे को दोष मुक्त किया था।

Kanpur से देर रात उठाए जाने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे को देर रात उसके ही घर से पुलिस ने उठा लिया था। यह खबर सुबह से ही सोशल मीडिया में भी चल रही थी। माना जा रहा है कि STF की टीमें उससे इंट्रोगेशन कर पाती, इससे पहले ही विकास दुबे के परिजनों ने लिखापढ़ी कर दी। जिसके बाद STF को अंततः उसकी गिरफ्तारी दिखानी पड़ी।

प्रधान से लेकर जिला पंचायत तक का चुनाव जीत चुका है विकास

विकास दुबे को जानने वालों की मानें तो विकास दुबे बिकरू से प्रधान बनने के साथ ही जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है। वहीं STF का कहना है कि विकास पर करीब डेढ़ दर्जन के आसपास संगीन धाराओं के मुकदमें दर्ज हैं।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: