BJP सांसद ने साक्षी महाराज ने यूपी सीएम की तारीफ की | हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि राम रहीम को जेल भेजना बड़ा कार्य


[caption id="attachment_17285" align="aligncenter" width="759"]BJP MP Sakshi Maharaj, redeyestimes.com Sakshi Maharaj[/caption]

लखनऊ। हमेशा विवादों और सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से BJP सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सबको हैरत में डाल दिया। BJP सांसद ने कहा कि “Rape को यदि रोकना है तो प्रेमी जोड़ों को जेल में डालना होगा”। कार और सार्वजिनिक जगहों पर प्रेमी जोड़ों के अश्लीलता की वजह से रेप जैसी गंभीर घटनाएं समाज में घटित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रेप के बाद लोग कानून व्यवस्था हवाला देकर पुलिस को दोषी ठहराते हैं।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing InstitutionBJP सांसद ने राम-रहीम से संबध न होने की बात कही

उन्नाव से BJP के सांसद साक्षी महाराज ने दो साध्वियों से रेप के मामले में सजा पाए राम रहीम से संबध न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राम रहीम से उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। उल्लेखनीय है कि पंचकूला में हिंसा के बाद सबसे पहला बयान BJP सांसद साक्षी महाराज का ही आया था। तब साक्षी महाराज ने राम रहीम के पक्ष में टीवी चैनलों पर तीखे बयान दिए थे। साक्षी महाराज ने कहा था कि  राम-रहीम के करोड़ों श्रद्धालु हैं और वे उन्हें भगवान की तरह मानते हैं।

BJP सांसद ने किया हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बचाव

BJP सांसद साक्षी महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बचाव करते हुए कहा कि कुछ नेता चुनाव में स्वयंभू बाबाओं की शरण में जाते हैं लेकिन मनोहर लाल खट्टर ने राम रहीम जैसे बाबा को सलाखों के पीछे पहुंचाकर नेक कार्य किया है। नाम लिए बगैर BJP सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हरियाणा की पिछली सरकारें तो राम रहीम के इशारों पर नाचती थीं। उन्होंने कहा कि राम रहीम पिछली सरकारों के कार्यकाल में खूब फला-फूला। साक्षी महाराज ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रदेश के अपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए तारीफ करते हुए कहा कि बदमाशों की गोलियों का जवाब अब यूपी पुलिस गोली से दे रही है। जिसके चलते अभी तक कई बदमाश मारे जा चुके हैं तो कई बदमाश घायल भी हुए हैं।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: