Articles by "Sant Gadge"
Sant Gadge लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 -कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव भी रहे मौजूद

-जिलाध्यक्ष कलीम खां ने संत गाडगे के चित्र पर किया माल्यार्पण


 

Raja Katiyar

Kannauj जनपद स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर महान समाज सुधारक संत गाडगे की 145वीं जयंती बेहद धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खां ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवन पर खासा प्रकाश डालते हुए बताया कि “संत गाडगे ने कहा था कि किसी की मदद करना मानव जीवन का सबसे बड़ा पुण्य का काम है।”

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि “संत गाडगे का जन्म महारष्ट्र राज्य के अकोला के एक गांव में हुआ था। संत गाडगे का जीवन गरीबों, मजदूरों, विकलांगों की सेवा में ही बीता। संत गाडगे कहते थे कि मानव के लिए शिक्षा बेहद आवश्यक है, इसके लिए चाहे आपको अपने बर्तन तक भी बेचने पड़ें तो उसे भी बेच दो। संत गाडगे जातीय प्रथा, ऊंच-नीच के बड़े विरोधी थे”

जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि “संत गाडगे ने कहा था कि किसी की मदद करना मानव जीवन का सबसे बड़ा पुण्य का काम है।” इसलिए आप जब तक जिएं तब तक दूसरो के लिए जिएं। उन्होने कहा जब मैं मर जाऊं तो किसी तरह का मंदिर या स्मारक ना बनवा के धर्मशाला बनवाना। जिसमें लोगों के शरण मिल सके। इस मौके पर सत्तार कुरैशी, राम सेवक बाथम, मसूद अहमद भुट्टो, शोभित दुबे आदि लोग मौजूद रहे।