Articles by "Red Eyes Times Central UP Kanpur"
Red Eyes Times Central UP Kanpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

- हिस्ट्रीशीटर Ashu Yadav Murder Case में Kanpur Police के हाथ खाली

- Postmortem Report में शराब पीने और गला घोंटकर Murder किए जाने की पुष्टि 

- सर्विलांस सेल की टीम को अभी तक CDR के जरिए नहीं मिली कोई सफलता

- पुलिस सूत्रों की मानें तो तमाम संदिग्ध मोबाइल नंबर अभी तक हैं स्विच ऑफ

- गुमशुदगी की Report को रेलबाजार पुलिस ने IPC की धारा 302 में किया तरमीम



Yogesh Tripathi


हिस्ट्रीशीटर Ashu Yadav Murder Case में 24 घंटा बीत जाने के बाद भी Kanpur Police के हाथ खाली हैं। Police की टीमें फिलहाल अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। जर-जोरू और जमींन समेत कई बिन्दुओं पर छानबीन जारी है। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने की वजह से सर्विलांस सेल को भी अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सूत्रों की मानें तो देर रात्रि पुलिस ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन नतीजा सिफर रहा। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में रेलबाजार SHO ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की धारा में तरमीम कर जांच की जा रही है। जल्द ही Murder Case का खुलासा कर दिया जाएगा। 


 

हिस्ट्रीशीटर Ashu Yadav की लाश दो जनवरी की दोपहर को South City के बर्रा थाना एरिया स्थित सीटीआइ नहर के पास एक स्कूल के सामने कार के अंदर मिली थी। परिजनों के मुताबिक Ashu Yadav किसी की कॉल आने के बाद 31 की Mid-Night को कार से निकला था। दोपहर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

Postmortem Report में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि चिकित्सकों की तरफ से की गई है। Report में अल्कोहल का भी जिक्र है। मतलब बिल्कुल साफ है कि Murder से पहले कातिलों ने Ashu Yadav को शराब पिलाई फिर बेरहमी से घला घोंटकर मार डाला। Postmortem Report के मुताबिक हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई। 

News Portal से बातचीत में रेलबाजार SHO ने कहा कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे प्रतीत होता है कि वारदात में बेहद करीबी व्यक्ति शामिल है। जिसकी कॉल पर Ashu Yadav आधीर रात्रि को घर से निकला। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। उससे यह भी प्रतीत हो रहा है हत्याकांड में कम से कम दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस कई बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। कुछ संदिग्ध नंबर हाथ लगे हैं। जिनको ट्रेस करने की कोशिश जारी है। हत्या की धारा में किसी को अभी तक नामजद नहीं किया गया है। जल्द ही Murder Mystery से "पर्दा" उठेगा और कातिल सलाखों के पीछे होंगे। 


- Kanpur के सबसे बड़े Z Square Mall पर बकाया है 13 करोड़ ₹ का टैक्स

- Z Square के तीन गेटों पर महापौर Pramila Pandey ने लगाया ताला

- Mall के कर्मचारियों को बाहर जाने के लिए किया जा रहा है अनाउंसमेंट

- Nagar Nigam के अफसरों संग Mall के प्रबंधतंत्र की Meeting है जारी


Yogesh Tripathi

Kanpur के सबसे बड़े Mall (Z Square) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महापौर Pramila Pandey ने ताला जड़ दिया। Z Square के चार में से तीन गेट पर ताला लगा है। Mall के Workers को बाहर जाने के लिए अनाउंसमेंट किया गया है।

सभी जोन के जोनल अधिकारियों के साथ टैक्स को लेकर Meeting के दौरान Z Square पर दो साल का 13 करोड़ रुपए टैक्स बकाया होने की बात प्रकाश में आई। तमाम प्रयासों के बाद भी Nagar Nigam टैक्स की वसूली नहीं कर सका। Meeting में महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि शुक्रवार सुबह अधिकारी और कर्मचारी सीधे बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल पहुंचें और मॉल को सील करने की कार्रवाई करें। 
New Year कि 1st Morning करीब 10.30 बजे महापौर Pramila Pandey अपने लाव-लश्कर के साथ Mall पहुंचीं। महापौर ने तीन गेटों पर ताला लगवा दिया। क्राइस्ट चर्च कालेज की तरफ का गेट नंबर तीन छोड़ दिया गया। स्टॉफ को बाहर निकलने के लिए एनाउंस किया। 50 लाख रुपये की चेक मॉल प्रबंधक की तरफ से दिए जाने पर महापौर ने कहा कि पांच करोड़ ₹ की चेक दी जाए। उनके द्वारा मॉल के प्रबंधन से साफ कहा कि चेक न मिलने पर मॉल खाली कराके चौथा गेट भी बंद कर दिया जाएगा। 

मॉल के प्रबंधन के अधिकारी महापौर और Nagar Nigam के Officer's से वार्ता कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके ऊपर इतना टैक्स नहीं है इसके लिए उन्होंने कागजात दिखाए। मॉल को बंद करने से पहले Nagar Nigam के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया ताकि कोई गलती से अंदर ना फंसा रह जाए।