Articles by "सुप्रिया श्रीनेत"
सुप्रिया श्रीनेत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Lok Sabha Election 2019 : कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे Uttar Pradesh के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी का Congress ने लोकसभा का टिकट कुछ घंटे में ही काट दिया। तनुश्री की जगह अब सीनियर जर्नलिस्ट सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। सुप्रिया के पिता हर्षवर्धन सिंह इस सीट से 2009 में लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। सुप्रिया अंग्रेजी टीवी चैनल ET NOW में Executive Editor के पद पर कार्य कर चुकी हैं।


YOGESH TRIPATHI


कई बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुकी हैं सुप्रिया श्रीनेत


सुप्रिया श्रीनेत ET NOW में काम करने से पहले देश के कई बड़े मीडिया हाउस में बतौर सीनियर जर्नलिस्ट अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसमें इंडिया टुडे, एनडीटीवी, इकोनॉमिक्स टाइम्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ महीने से राजनीतिक पारी खेलने के लिए इच्छुक थीं। चुनावी शंखनाद होने के साथ ही वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय हुईं। राहुल और प्रियंका से बातचीत के बाद शुक्रवार सुबह उनके नाम पर फाइनल मुहर लगी।

https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1111503193786060801

 12 प्रत्याशियों की एक और सूची कांग्रेस ने जारी की


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें 7 प्रत्याशी उड़ीसा, 4 बिहार के हैं। यूपी से सुप्रिया श्रीनेत का नाम है। सुप्रिया को तनुश्री त्रिपाठी का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि गुरुवार रात कांग्रेस की तरफ से जारी प्रत्याशियों की सूची में महाराजगंज लोकसभा सीट से तनुश्री त्रिपाठी का नाम था।

[caption id="attachment_19177" align="alignnone" width="730"] भाई अमनमणि त्रिपाठी और बहन अलंकृता के साथ तनुश्री त्रिपाठी।[/caption]

तनुश्री के माता-पिता काट रहे हैं आजीवन कारावास की सजा


तनुश्री त्रिपाठी यूपी के पूर्व मंत्री और मधुमिता शुक्‍ला हत्‍याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अमर मणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी की बेटी हैं। तनुश्री एक सप्ताह पहले पूर्व शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया था। गुरुवार को कांग्रेस की तरफ से जारी सूची में तनुश्री त्रिपाठी का नाम देख सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई। शुक्रवार सुबह तनुश्री जब कांग्रेस के लखनऊ दफ्तर जाने की तैयारी कर रही थीं तो इसी बीच कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में तनुश्री की जगह पत्रकार सुप्रिया श्रीनेत को महाराजगंज से प्रत्याशी बनाया है।

भाई अमनमणि त्रिपाठी पर है हत्या का इल्जाम

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल करने वाली तनुश्री नौतनवा से विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन हैं। तुनश्री उस समय चर्चा में आईं थी, जब उन्‍होंने साल 2017 के विधान सभा चुनाव में हत्यारोपित भाई अमन मणि त्रिपाठी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। गौरतलब है कि पत्‍नी सारा सिंह की हत्‍या में अमनमणि त्रिपाठी पर केस चल रहा है। जेल में ही रहकर उन्होंने नौतनवां से विधायकी का चुनाव लड़ा और जीता भी। इस चुनाव की कमान तनुश्री त्रिपाठी और उनकी बहन अलंकृता ने संभाल रखी थी।