Articles by "लड़की"
लड़की लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पांच दशक पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद नारायण मुल्ला (ए.एन मुल्ला) ने सच ही लिखा था कि “यूपी पुलिस संगठित अपराधियों का एक बड़ा गिरोह है”। 50 साल पहले उनकी तरफ से लिखी गई ये बात अब करीब-करीब सच साबित होती दिखाई दे रही है। जनपद कोई भी थाने और चौकियों में दलाल, अपराधी, भू-माफिया सक्रिय रहते हैं। सुबह से शाम तक इनकी ही धमाचौकड़ी रहती है। जिसको चाहते हैं उठवाकर पिटवाते हैं। अफसरों को झूठी जानकारी देकर गुमराह करना अब थानेदारों की आदत में शुमार है। कुल मिलाकर यूं कहें कि मोटी रकम देकर थाने और चौकी का चार्ज पाने वाले सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर अब बेलगाम हो चुके हैं। सच्चाई ये है कि सूबे की Yogi Adityanath सरकार के लिए ये पुलिस कर्मी सबसे बड़े सिरदर्द बने हैं। बेगुनाहों के साथ इनकी तरफ से किया जाने वाला "जुल्म-ओ-सितम" सरकार की साख पर बट्टा लगा रहा है।


[caption id="attachment_19661" align="aligncenter" width="600"] चांदपुर थाने में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ काफी देर तक मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति थानेदार के कक्ष में बैठकर रेप पीड़िता के केस की जानकारी मांगती रहीं और थाना पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था।
[/caption]

ताजा मामला Fatehpur जनपद के चांदपुर थाने का है। यहां इंस्पेक्टर कैलाश नाथ हत्या के एक मामले में नाबालिग लड़की को 4 दिन से बिना किसी लिखापढ़ी के थाने में रखकर बेल्ट से निर्मम पिटाई कर रहे थे। Modi सरकार में Minister साध्वी निरंजन ज्योति एक रेप पीड़िता के मामले में जब थाने पहुंची तो इस लड़की के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार का मामला भी खुल गया। देर रात्रि जनपद के नए कप्तान ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया। किरकिरी से बचने के लिए “जल्लाद” इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड कर जांच बिंदकी क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी को सौंप दी गई है।


YOGESH TRIPATHI


[caption id="attachment_19662" align="alignnone" width="695"] चांदपुर थानेदार की गलत कार्यशैली के खिलाफ थाना परिसर में ही बीजेपी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी।[/caption]

चांदपुर के पहाड़पुर बड़िगवां में हुआ था युवक का मर्डर

कुछ दिन पहले चांदपुर के पहाड़पुर बड़िगवां में व्यापारी मनोज वर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में जयचंद्र के नाम पर रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की। आरोप है कि जयचंद्र नहीं मिला तो इंस्पेक्टर कैलाश नाथ उसकी नाबालिग बेटी (16 वर्ष) को जबरन जीप में उठा लाए। पीड़ित नाबालिग का आरोप है कि उसे थाने के एक कमरे में चार दिन से इंस्पेक्टर बंद किए थे। सुबह और शाम उसकी बेल्ट से पिटाई करते रहे। थाने पर यदि कोई मिलने आया भी तो इंस्पेक्टर ने मिलने नहीं दिया।

Modi की Minister पहुंची थाने तो खुल गई थानेदार की पोल

चांदपुर थाने के इंस्पेक्टर कैलाश नाथ के करतूतों की पोल उस समय खुली जब Modi सरकार में Minister साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार शाम को चांदपुर थाने पहुंचीं। साध्वी निरंजन ज्योति एक रेप पीड़िता की रिपोर्ट के बाबत जानकारी लेने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की एक युवती ने एक फौजी पर अक्तूबर महीने में अपने साथ हुए रेप की शिकायत की थी। लंबे समय से थानेदार युवती को टरका रहा था। एसपी ने फोन कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए इंस्पेक्टर को कहा तो उसने झूठ ही बोल दिया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रेप पीड़ित महिला जब थाने पहुंची तो उसने FIR की प्रतिलिपि मांगी। इस पर पुलिस वाले टालमटोली करने लगे। पीड़ित महिला के एक रिश्तेदार लखनऊ में अधिवक्ता हैं। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी साध्वी निरंजन ज्योति को दी। चूंकि मंत्री महोदया जनपद में ही मौजूद थीं, इस लिए लाव-लश्कर के साथ वे चांदपुर थाने पहुंच गईं। वहां पता चला कि थानेदार ने पीड़िता की रिपोर्ट ही नहीं लिखी है और एसपी को गलत जानकारी दे दी।

मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मोबाइल पर एसपी को दी जानकारी

इसी बीच थाने के एक कमरे में नाबालिग को बंद कर बेल्ट से पीटने की जानकारी मंत्री को लगी तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तुरंत मोबाइल निकाल एसपी से बात कर पूरी जानकारी दी। इस पर एसपी ने तुरंत इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश क्षेत्राधिकारी को दिया। बताया जा रहा है कि सस्पेंशन के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ उसी के थाने में देर रात्रि लड़की को जबरन रखने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच सीओ बिंदकी को सौंपी गई है। वहीं रेप पीड़िता के मामले की जांच एडीशनल एसपी को एसपी ने सौंपी है।

सुबह से शाम तक सक्रिय रहते हैं थाने में दलाल और अपराधी

सूत्रों की मानें तो चांदपुर थाने में सुबह से शाम तक सिर्फ दलालों और अपराधियों की सक्रियता रहती है। क्षेत्र के पुराने अपराधियों से पुलिस वालों की सेटिंग हर किसी को मालुम है। कच्ची शराब से लेकर तमाम अन्य अपराधिक ठिकानों पर पुलिस की पत्ती लगी है। पीड़ित को पुलिस यहां न्याय न देकर और भी प्रताड़ित करती है। मारपीट के मामलों का हाल तो ये है कि पैसा लेकर पुलिस उल्टा पीड़ित के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज करने से नहीं चूकती।

 

 

Uttar Pradesh के Kanpur स्थित चर्चित कल्याणपुर थाने की “कुंडली” में मानों शनि की “साढ़े साती चल” रही है। एक के बाद एक घटनाओं से अफसरों के रातों की नींद गायब है। मंडे की देर रात्रि अमन-चैन के दुश्मनों ने माहौल को खराब करने की भरपूर कोशिश की। नाबालिग लड़की भगाने के विवाद में वर्ग विशेष के लोगों ने जमकर तांडव मचाया। लड़के के घर धावा बोल मारपीट कर घर की गृहस्थी तहस-नहस करने के बाद बकरमंडी तिराहे पर जाम लगा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दुकान में आगजनी का प्रयास वहां के मकान मालिक ने विफल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने बमबाजी भी की है, हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। पुलिस ने लाठी पटक कर किसी तरह माहौल को शांत किया। फिलहाल तनाव के माहौल में फोर्स तैनात है।


[caption id="attachment_19624" align="alignnone" width="720"] लड़के के पिता की पंक्चर वाली दुकान में जब भीड़ ने आगजनी की कोशिश की तो मकान मालिक ने मोहल्ले के लोगों के साथ जमकर विरोध किया (लाल शर्ट में)।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


नाबालिग प्रेमी युगल के भागने के बाद सुलगी चिंगारी

www.redeyestimes.com (NewsPortal) को मिली जानकारी के अनुसार रहमत नगर एरिया में पंक्चर बनाने का काम करने वाले एक सविता समाज के एक व्यक्ति का नाबालिग लड़का मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की को भगा ले गया। खबर है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की मुस्लिम समाज से बताई जा रही है। दोनों के घर से लापता होने के बाद लड़की के परिजनों ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने IPC की धारा 363, 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। थोड़ी देर बाद पुलिस ने लड़के के पिता को उठा लिया। लड़के के पिता ने आश्वासन दिया कि उसका बेटा जहां भी होगा वो उसे पकड़वा दिया। सहयोग के आश्वासन पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

[caption id="attachment_19625" align="alignnone" width="720"] लड़के के घर पर तांडव मचाने के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की।[/caption]

आक्रोशित भीड़ ने मंडे की रात्रि लड़के के घर पर बोला धावा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधा दर्जन ई-रिक्शा पर सवार कई दर्जन लोगों ने रात्रि में लड़के के घर पर धावा बोल जमकर मारपीट की। परिवार में मौजूद लड़के की बुजुर्ग दादी तक को हमलावरों ने नहीं बख्शा। पूरी गृहस्थी तहस-नहस कर जमकर पत्थरबाजी की। आरोप है कि हमलावरों ने जाते समय कई धमाके भी किए। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसके बाद हमलावर बकरमंडी तिराहे पर पहुंचे और वहां जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1138167418247897088

हमलावरों ने किया दुकान में आगजनी का असफल प्रयास

बकरमंडी तिराहे के पास जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे हमलावरों ने थोड़ी देर बाद लड़के के पिता की दुकान पर पहुंचे और वहां पर आगजनी की कोशिश करने लगे। इस बीच मकान मालिक घर से बाहर आ गए और उन्होंने विरोध किया। पोर्टल के पास मौजूद Video में मकान मालिक और उनकी पत्नी साफ-साफ विरोध करते नजर आ रहे हैं। मकान मालिक कह रहे हैं कि मेरे घर पर बेटी मौजूद है यदि कुछ हुआ तो.....। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और लाठी पटक कर वहां बवाल कर रहे हमलावरों को खदेड़ दिया। पूरी रात पुलिस अलर्ट रही।

https://twitter.com/adgzonekanpur/status/1138242613314633734

रावतपुर गांव, रहमत नगर, सैय्यद नगर को लेकर कब गंभीर होगी पुलिस ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते बवाल इतना बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर रावतपुर गांव, रहमत नगर, सैय्यद नगर जैसे अतिसंवेदनशील जगहों पर होने वाले छोटे-मोटे विवाद को पुलिस इतना हल्के में क्यों ले लेती है ? पुलिस को पता था कि ये सिर्फ लड़की भगाने का मामला नहीं है बल्कि दो संप्रदायों के बीच का मामला है लेकिन फिर भी लापरवाही की गई। जिसकी वजह से एक वर्ग ने उपद्रव करने में तनिक भी देरी नहीं लगाई। यदि दूसरे वर्ग की तरफ से लोग विरोध करते तो बवाल बढ़ सकता था। उल्लेखनीय है कि कल्याणपुर के ये एरिया बेहद अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। यहां पर कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इन सब के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं रहती है।

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1138248172466102272