Articles by "नरेश अग्रवाल"
नरेश अग्रवाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

BJP की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा था कि गुजरात भूल जाइए कांग्रेस हिमाचल भी हार गई और राहुल गांधी 'स्टार वॉर' देखने में बिजी थे। उल्लेखनीय है कि परिणाम के बाद राहुल गांधी कुछ करीबी लोगों के साथ हॉलीवुड की मूवी स्टार वॉर्स देखने गए थे लेकिन बाद में वह फिल्म को बीच में ही छोड़कर चले गए। 


[caption id="attachment_18678" align="aligncenter" width="717"] कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी के फिल्म देखने पर बीजेपी ने अपने हमले शुरु कर दिए हैं।[/caption]

नई दिल्ली। गुजरात और हिमांचल प्रदेश के चुनावी नतीजे आ चुके हैं लेकिन कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं में “शीतयुद्ध” लगातार जारी है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि गुजरात और हिमांचल में हार के बाद राहुल गांधी फिल्म देखने में व्यस्थ थे।


विरोधी दल के नेता अब BJP पर साध रहे हैं निशाना


बीजेपी नेताओं की तरफ से कांग्रेस प्रेसीडेंट राहुल गांधी पर लगाए गए फिल्म देखने के आरोप पर विरोधी दलों के नेता लामबंद होकर भाजपा पर निशाना साधने लगे हैं। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा, ''इतनी संकीर्ण सोच क्यों है ? यह किसी की पर्सनल लाइफ में दखल देने जैसा है। अगर अब कोई उस दिन अपनी सुहागरात मना लेता तो क्या उस पर भी सवाल किया जाता। वो पूछते कि ये सुहागरात क्यों मना रहा है?''

उमर अब्दुल्ला ने भी किया पलटवार


इस मामले पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के साल 2013 के ट्वीट के हवाले से लिखा, ''बहुत अच्छा। हर किसी को ऐसी चीजों के लिए टाइम निकालना चाहिए। कोई मूर्ख ही आपके कभी कभी फिल्म देखने का विरोध करेगा।'' साल 2013 के ट्वीट में प्रधानमंत्री में लिखा, ''गुजरात के सभी विधायकों और उनके परिवार के साथ आईमैक्स 3डी थिएटर में फिल्म देखने जा रहा हूं"

हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर्स' मूवी देखने गए थे राहुल गांधी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात और हिमाचल के नतीजों के बाद कांग्रेस अधयक्ष राहुल गांधी अपने कुछ बेहद करीबियों के साथ हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर्स' देखने गए थे। लेकिन जब बाद में उन्हें लगा कि यह बड़ा मुद्दा बन सकता है तो वह फिल्म बीच में ही छोड़कर निकल गए।
उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ''अगर राहुल गांधी सिनेमा छोड़कर गुजरात और हिमाचल में पार्टी के प्रदर्शन का आकंलन करते तो उन्हें पता चलता कि सौराष्ट्र में जहां कांग्रेस ने ज्यादा सीटें जीतीं वहीं बीजेपी का वोट शेयर ज्यादा है''

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल करीब दो दशक से हरदोई की राजनीति में एकछत्र "साम्राज्य" स्थापित किए हुए हैं। पहले वह कांग्रेस से विधायक रहे बाद में कांग्रेस से टूटने के बाद वह लोकतांत्रिक कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद नरेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। करीब एक दशक से ऊपर का समय हो चुका है वह सपा में ही बने हुए हैं। बीजेपी के हाईकमान ने नरेश अग्रवाल के भाई को पार्टी में शामिल होने के लिए राजी कर लिया है। जानकारों की मानें तो अब हरदोई में नरेश अग्रवाल का कुनबा दो जगहों पर बिखरा दिखाई देगा। जिसका सीधा लाभ बीजेपी उठाने के मूड में है। 


[caption id="attachment_18023" align="aligncenter" width="700"] नरेश अग्रवाल (राज्यसभा सांसद), समाजवादी पार्टी[/caption]

YOGESH TRIPATHI

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के घर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने “सेंधमारी” कर दी है। लोकसभा और यूपी विधान सभा के चुनाव के दौरान हरदोई जनपद में नरेश अग्रवाल के तिलिस्म को चकनाचूर करने वाली भाजपा के दिग्गज नगर निकाय चुनाव के लिए नए रणनीति के साथ मैदान में आएंगे। नरेश अग्रवाल के भाई उमेश अग्रवाल ने बीजेपी में जल्द शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि हाईकमान का न्यौता मिलते ही वह BJP ज्वाइन करेंगे।


पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में BJP को मिलेगी बढ़त

सूत्रों की मानें तो भाजपा के दिग्गजों ने हरदोई में कमल खिलाने के लिए नरेश अग्रवाल को सीधा टारगेट कर उनके ही कुनबे में “सेंधमारी” कर दी। बीजेपी ने सीधे नरेश अग्रवाल के भाई पर निशाना साधते हुए उन पर डोरे डाले हैं। बताया जा रहा है कि हरदोई सदर सीट का ऑफर देकर भाजपा ने उमेश अग्रवाल को पार्टी में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया है। जानकारों की मानें तो लंबे समय से हरदोई में “साम्राज्य” चला रहे नरेश अग्रवाल के लिए यह सीधी चुनौती होगी। माना जा रहा है कि उमेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होते ही नरेश अग्रवाल का कुनबा दो खेमों में पूरी तरह से बंट जाएगा। जिसका सीधे तौर पर लाभ बीजेपी नगर पालिका और नगर पंचायत की सीटों पर उठाने की कोशिश करेगी।

BJP टिकट देगी तो लड़ेंगे पालिका प्रेसीडेंट का चुनाव

लोकल मीडिया से बातचीत में नरेश अग्रवाल के भाई उमेश अग्रवाल ने कहा कि हरदोई शहर की जनता ने वर्ष 06 में चेयरमैन बनाया। इसके बाद उनकी पत्नी मीना अग्रवाल को विजयश्री दिलाई। उन्होंने कहा कि बीते 10 बरस में जनता की सिर्फ सेवा ही की है। उन्होंने कहा कि विकास वही करवा सकता है जिसकी सरकार हो। उन्होंने कहा कि उनको भाजपाई बनवाने में राष्ट्रीय नेतृत्व की अहम भूमिका है। बातचीत के दौरान उमेश अग्रवाल ने कहा कि यदि बीजेपी टिकट देगी तो वह पालिका प्रेसीडेंट का चुनाव निश्चित तौर पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी में भले ही शामिल हो रहे हों लेकिन बड़े भाई नरेश अग्रवाल से रिश्ते वैसे ही रहेंगे जैसे हैं।