• लाल सिंह तोमर की पत्नी Ex MLA अरुणा तोमर ने भी ज्वाइन की BJP
  • कभी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी हुआ करते थे लाल सिंह तोमर 
  • पत्नी अरुणा तोमर सरसौल (वर्तमान में महराजपुर) से चुनी गई थीं MLA
  • लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने तोमर दंपति को दिलाई भाजपा की सदस्यता
Uttar Pradesh (BJP Office) में सदस्यता लेते Ex.MLC लाल सिंह तोमर।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 : दिग्गज समाजवादी नेता और Ex MLC लाल सिंह तोमर ने शुक्रवार को "भगवा चोला" ओढ लिया।  डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लाल सिंह तोमर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता दिलाई। लाल सिंह तोमर की पत्नी Ex.MLA अरुणा तोमर ने भी इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। Uttar Pradesh (BJP Office) में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य जिलों के कई नेता भी भाजपा में शामिल हुए। 

लाल सिंह तोमर की पत्नी अरुणा तोमर (Ex.MLA) ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।

लाल सिंह तोमर करीब 25 साल से समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी लोगों में रहे लाल सिंह तोमर विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। उनकी पत्नी अरुणा तोमर सरसौल विधानसभा (वर्तमान में महराजपुर) से दो बार सपा के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। त्यागपत्र में लाल सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि नई सपा-नई हवा में मुलायम सिंह के करीबी लोगों की उपेक्षा की जा रही है। जिसकी वजह से वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे। लाल सिंह तोमर विगत कई वर्षों से कानपुर देहात जनपद के क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भी हैं। 


महाराजपुर विधान सभा में उनकी मतदाताओं पर खासी मजबूत पकड़ है। वह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे। उनकी पत्नी अरुणा तोमर भी सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रियता बनाए हुए थीं। टिकट के लिए तोमर दंपति ने खासी तगड़ी दावेदारी भी कर रक्खी थी लेकिन सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav ने उनको टिकट नहीं दी। जिसकी वजह से तोमर दंपति खासे नाराज और निराश थे। 

 




Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: