• Neha Tiwari के साथ मौजूद रही ब्राम्हण संगठनों की टोली 
  • पनकी दरबार में बाबा बजरंगबली के दर्शन कर नेहा की पूजा-अर्चना
  • मंदिर से बाहर निकलते ही प्रसाद बेंचने वाले दुकानदारों से मांगे वोट
  • जनसंपर्क करने पहुंची नेहा तिवारी के समर्थन में लोगों ने लगाए नारे 
  • पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास ने भी दिया Neha Tiwari को जीत आशीर्वाद 

कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी को चुनाव में विजयश्री का आशीर्वाद देते पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास।

Yogesh Tripathi

(Uttar Pradesh Election 2022) : कल्याणपुर विधान सभा (211) की Congress प्रत्याशी Neha Tiwari ने चुनावी जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। संडे की सुबह पनकी दरबार बाबा बजरंगबली की पूजा-अर्चना के बाद नेहा तिवारी ने मंदिर के महंत कृष्णादास जी से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया। महंत कृष्णदास ने नेहा को विजयश्री का आशीर्वाद दिया। इसके बाद नेहा अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकलीं। 

बेनाझाबर में मुस्लिम वर्ग ने नेहा तिवारी को दिया अपना समर्थन।

जनसंपर्क के दौरान ब्राम्हण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। क्षेत्र की जनता ने जनसंपर्क के दौरान नेहा तिवारी को चुनाव में वोट देने का आश्वासन दिया। कई जगहों पर महिलाओं ने नेहा का स्वागत फूल-माला पहनाकर किया। इस दौरान कई युवतियां भी नेहा तिवारी के जनसंपर्क यात्रा में शामिल हुईं। बेनाझाबर में जनसंपर्क के दौरान मुस्लिम वर्ग के लोगों ने भी फूल-माला पहनाकर नेहा तिवारी का स्वागत किया। सभी ने नेहा को वोट और सपोर्ट देने का वादा भी किया। 

नानकारी में नेहा तिवारी के समर्थन में नारेबाजी करतीं ब्राम्हण संगठन की महिला पदाधिकारी।

नेहा ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह राजनीतिक करने नहीं बल्कि अपनी बहन खुशी दुबे और उसके जैसी हजारों बहनों को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव में उतरी हैं। प्रियंका गांधी को शुक्रिया अदा करते हुए नेहा तिवारी ने कहा कि उन्होंने परिवार को बहुत सहारा दिया है। उनकी हिम्मत से आज हम आप लोगों के बीच में खड़े है। मैं अपने बहन के इंसाफ के लिए चुनाव में उतरी हूं। सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि जुल्म की शिकार हजारों बहनों के लिए मैं संघर्ष करूंगी। 

 

जनसंपर्क के दौरान बुजुर्ग महिला ने फूल-माला पहनाकर नेहा तिवारी का स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान "मैं ब्राम्हण हूं" महासभा के प्रेसीडेंट दुर्गेश मणि त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पूजा दुबे, शारदा उपाध्याय, अन्जनेया दत्त त्रिपाठी, पवन शुक्ला, अभय दिवेदी, सानुज तिवारी, अंकित धानविक, अभिषेक कठेरिया, रमा दिवेदी, साहिल पांडेय, आयुष मिश्रा समेत संगठन के कई दर्जन पदाधिकारी जनसंपर्क के दौरान मौजूद रहे। दुर्गेश मणि त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी को AICC & PCC की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से दूरी बनाए हुए हैं। कार्यालय के शुभारंभ पर मुट्ठी भर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जुटना इसका प्रमाण है। 



Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: