• PAC गेस्ट हाउस को बनाया गया अस्थाई जेल
  • Lucknow में एयरपोर्ट पर धरना देकर बैठे छत्तीसगढ़ के CM
  • कल लखीमपुर खीरी जाते समय सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था
  • 36 घंटे हिरासत में रखने के बाद गिरफ्तारी से कांग्रेसी आक्रोशित

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एयरपोर्ट पर धरना देकर बैठे छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh सरकार के निर्देश पर सीतापुर जनपद की पुलिस ने कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi को Arrest कर लिया है। उनके साथ कांग्रेस के 10 नेताओं के खिलाफ भी CRPC की धारा 151 (शांतिभंग) की कार्रवाई की गई है। इसमें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कमेटी के प्रेसीडेंट अजय कुमार (लल्लू) भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि Lakhimpurkhiri Case के बाद वहां जाने के लिए पुलिस से जद्दोजहद कर निकलीं प्रियंका गांधी को सोमवार की अलसुबह सीतापुर जनपद की पुलिस ने हरगांव के पास हिरासत में ले लिया था। उन्हें PAC गेस्ट हाउस में रखा गया था। इस गेस्ट हाउस को प्रियंका गांधी के लिए अस्थाई जेल घोषित किया गया है।

 


मालुम हो कि प्रियंका गांधी को 30 घंटे से अधिक समय से पुलिस हिरासत में रखने को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे थे। अपने नेता को पुलिस कस्टडी में देख कांग्रेसी कार्यकर्ता भी आक्रोशित होकर सड़कों पर उतरने लगे। सीतापुर में सोमवार शाम को हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता कैंडिल मार्च करने के लिए सड़कों पर निकले। 

इस बीच प्रियंका गांधी ने Twitter Handle से Tweet कर लिखा था कि नरेंद्र मोदी सर, आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के पिछले 28 घंटे से पुलिस हिरासत में रखा है लेकिन किसानों को कुचलने वालों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। कानून के जानकारों को सहारा लेते हुए सरकार ने आनन-फानन में सीतापुर पुलिस को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद सीतापुर पुलिस ने तत्काल शांतिभंग की धारा में प्रियंका गांधी समेत 10 नेताओं को निरुद्ध कर दिया।

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: