-Crime Branch और Panki Police ने की संयुक्त कार्रवाई

-55 हजार रुपए में बेंच रहे थे 9 हजार का ऑक्सीजन सिलेंडर

- Youtuber और उसके तीन साथियों को पुलिस ने किया Arrest

 


Yogesh Tripathi

Kanpur Commissionerate Police ने पनकी थाना एरिया में छापे की कार्रवाई कर ऑक्सीजन सिलेंडर की Black Marketing कर रहे एक Youtuber और उसके तीन साथियों को Arrest कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने एक कार और कई ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य लोगों के बाबत छानबीन कर रही है। 

 


पुलिस उपायुक्त सलमान ताज पाटिल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में क्राइम ब्रांज और पनकी थाने की फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई कर Digital Journalism की आड़ में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए चार लोगों को Arrest कर लिया। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर की Black Marketing करने वाले गिरोह का सरगना गोविंदनगर निवासी अश्विनी जैन है। अश्विनी जैन A2Z नाम से You Tube पर Video को Post कर खबरें ब्रेक करता है। एक केबिल पर भी खबरें ब्रेक होती हैं। अश्विनी खुद को मैनेजिंग डॉयरेक्टर (MD) भी बताता है।

 

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि करीब दो महीना पहले मेरठ से 80-90 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर लाए थे। गिरोह ने बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों को 55000 रुपए और छोटे सिलेंडर को 35 से 40 हजार रुपए के कीमत पर Black कर बिक्री किया। गिरोह ऑक्सीजन सिलेंडर को पनकी में डंप करता था। गिरोह के लोग ऑक्सीजन सिलेंडर मेरठ से कैसे और किससे लाते थे, इस बाबत पुलिस की छानबीन जारी है। 

 


Arrest किए गए लोगों ने गोविंदनगर दबौली निवासी अश्विनी जैन, ऋषभ जैन, कर्रही निवासी प्रदीप बाजपेयी और अभिषेक तिवारी हैं। पुलिस ने 4 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर, 6 छोटे सिलेंडर और एक वैगन आर कार भी बरामद की है।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: