-Sunday की Morning 17 और शव जंगलों में मिले

-5 जवानों के शव शनिवार को जंगलों में मिले थे

-अस्पताल में 30 से अधिक जवानों का उपचार जारी

Yogesh Tripathi

Chhattisgarh के नक्सल प्रभावित Bijapur & Sukma जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ Encounter के दौरान 22 जवान शहीद हो गए हैं। Sunday की सुबह जंगलों से 17 और जवानों के शव बरामद किए गए। शनिवार को  बस्तर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद कई जवान लापता हो गए थे। शनिवार को पांच शव बरामद हुए थे। घायल हुए 30 जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक Bjiapur के SP कामालोचन कश्यप ने 22 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। 5 शव कल मिले थे, संडे की सुबह 17 शव बरामद हुए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद से 21 जवान लापता हुए हैं, उनकी खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। Encounter के दौरान नक्सलियों का भी काफी नुकसान हुआ है। एक महिला नक्सली का शव भी बरामद किया गया है। 

 


शनिवार दोपहर बस्तर इलाके में जोनागुड़ा गांव के पास नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन और तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली। Encounter में कोबरा बटालियन का एक जवान, बस्तरिया बटालियन के दो जवान तथा DRG के दो जवान (कुल पांच जवान) शहीद और 30 जवान घायल हुए। घायल जवानों में से 7 जवानों को रायपुर के अस्पताल में तथा 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh के CM भूपेश बघेल ने इस मामले पर दु:ख जताते हुए कहा कि शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। जल्द ही बड़ा एक्शन नक्सलियों के खिलाफ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है। उन्होंने CRPF के DGP कुलदीप सिंह को Chhattisgarh भेजा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं शाम को Chhattisgarh लौटूंगा 

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान Encounter

Chhattisgarh के DGP ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा था कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ Encounter हुआ। पिछले 10 दिनों से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित CPI (माओवादी) के एक शीर्ष नक्सली मादवी हिडमा के ठिकाने के बारे में जानकारी मिल रही थी। उसका नाम 2013 के झीरम घाटी में हुए हमलें सहित कई बड़े हमलों से जुड़ा हुआ है। 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: