-Ex.Minister बालचंद्र मिश्रा और प्रेमलता कटियार को मिली जगह

-लिस्ट में Ex.MLA राकेश सोनकर और रघुनंदन भदौरिया का भी नाम


Yogesh Tripathi

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में कानपुर (क्षेत्र) से 16 नेता चयनित हुए हैं। Ex.Minister बालचंद्र मिश्रा और प्रेमलता कटियार को भी जगह मिली है। पूर्व विधायक राकेश सोनकर, रघुनंदन सिंह भदौरिया का भी नाम List में है। शिवकुमार पाठक, दिनेश राय, सुरेश अवस्थी, मणिकांत जैन, मदन पांडेय, किशन लाल सुदर्शन, भगवान दास कोरी, रमेश अवस्थी, राहुल अग्निहोत्री, रीता शास्त्री, राजेंद्र सिंह चौहान, पूनम कपूर,  को भी शामिल किया गया है।

बालचंद्र मिश्रा (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)

वहीं, दूसरी तरफ Kanpur  के BJP नेताओं में किसी को भी प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य नहीं बनाया गया है। Ex.MP डॉ. मुरली मनोहर जोशी इस सूची में शामिल हैं लेकिन उन्हें दिल्ली क्षेत्र से जोड़ दिया गया है। पूर्व सांसद विनय कटियार इस सूची में हैं लेकिन वह अवध क्षेत्र के अयोध्या जिले से हैं। कानपुर क्षेत्र से सिर्फ केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री निरंजन ज्योति को जगह मिली है। उन्हें फतेहपुर जिले से स्थान दिया गया है।

 

प्रेमलता कटियार (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)

विशेष आमंत्रित सदस्य

 

विशेष आमंत्रित सदस्यों में Yogi Adityanath सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, MP सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक अजीत पाल सिंह, सुरेंद्र मैथानी को शामिल किया गया है। सभी जिलाध्य्क्ष, जिला प्रभारी और महापौर आमंत्रित सदस्य होंगे।

सुरेंद्र मैथानी (विधायक गोविंदनगर विधान सभा)

 

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: