-Unnao Police ने दो युवकों को किया Arrest

-Police के मुताबिक एक आरोपी है नाबालिग

-दो दिन पहले खेत में बेहोश मिली थी तीन किशोरियां

-दो की हो गई थी मौत, तीसरी का Kanpur में चल रहा इलाज

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Unnao जनपद स्थित असोहा थाना एरिया में बुआ-भतीजी की मर्डर मिस्ट्रीसे पुलिस ने 46 घंटे बाद पर्दा उठा दिया। फ्राइ-डे की शाम को Police के Officer’s ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक तरफा मोहब्बत में वारदात को अंजाम देने का दावा किया। Police ने दो लोगों को Arrest किया है, जिसमें एक नाबालिग है। IG (Range) के मुताबिक गेंहू में रखने वाली कीटनाशक दवा तीनों किशोरियों को पिलाई गई थी। जिसमें दो की मौत हो गई। एक किशोरी का इलाज Kanpur के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। 

मीडिया से बातचीत करते हुए IG(Range) Lucknow लक्ष्मी सिंह ने बताया कि Arrest लोगों म् एक युवक असोहा के ग्राम पाठकपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके कुछ खेत बबुरहा गांव में भी है। उसके खेत के पास एक किशोरी का भी खेत है। Lockdown के दौरान उसकी मुलाकात किशोरी से खेत में हुई थी। जिसके बाद वह उसकी दोस्त बन गई। वह अक्सर उसके साथ खेत में बैठकर बातचीत कर खाना भी खाता था। 

युवक ने Police को बताया कि किशोरी अक्सर अपनी चचेरी बहनों के साथ खेत पर आती थी। उसे कब एकतरफा प्यार हो गया, पता भी नहीं चला। युवक का कहना है कि उसने किशोरी को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसने ठुकरा दिया। इसी महीने उसने किशोरी से मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन उसने मना कर दिया। बस इसी बात से युवक आक्रोशित हो गया और करिश्मा (काल्पनिक नाम) का Murder करने की ठान ली। 

इसके लिए उसने अपने दोस्त को भी शामिल कर लिया। वारदात वाले दिन दोनों योजना के तहत पानी में कीटनाशक दवा मिलाकर खेत पर पहुंचे। दोस्त से उसने नमकीन का पैकेट मंगवाया। खेत पर तीन किशोरियां बरसीन काट रही थीं। युवक के मुताबिक उसने तीनों लड़कियों को बुलाकर नमकीन खिलाया। करिश्मा ने जब पानी मांगा तो उसने कीटनाशक दवा मिली बोतल थमा दी। करिश्मा ने उस पानी को पी लिया। इसके बाद दोनों अन्य किशोरियों ने भी उसी पानी को पी लिया। युवक के मुताबिक वह दोनों किशोरियों को मना नहीं कर सका। दोनों ने जबरन वह पानी पी लिया। Police के मुताबिक किशोरियों की मौत के बाद दोनों शव को खेत में रखकर भाग निकले थे।

क्या है पूरा मामला ?

Unnao के असोहा थाना एरिया में बुधवार की रात्रि तीन किशोरियां बबुरहा स्थित सरसों के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं थीं। दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी की हालत अभी तक नाजुक है। उसका Kanpur के रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। Postmortem Report में किशोरियों की जहर से मौत होने की पुष्टि हुई थी। 

 IG (Range) लक्ष्मी सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरुवार को IPC की धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। छानबीन में पुलिस को कुछ सुराग मिला। मुखबिरों का संजाल बिछाया गया तो मालुम पड़ा कि एक दुकान से नमकीन और कुरकुरे के पैकेट खरीदे गए थे। कड़ी से कड़ी मिलती गई और पुलिस कातिलों तक पहुंच गई।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: