-शराब और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार करता था दरिंदगी
-Jalaun की कोंच पुलिस ने FIR रजिस्टर्ड कर आरोपी को किया Arrest
-पीड़ित बच्चों के मुताबिक हैवानियत का Video बनाकर दिखाता था दरिंदा
-बच्चों के मुंह खोलने पर देता था जान से मार डालने की धमकी

बच्चों से दरिंदगी करने वाला रिटायर्ड लेखपाल Ram Bihari
Yogesh Tripathi
Uttar Pradesh के Bundelkhand स्थित Jalaun जनपद में बच्चों से हैवानियत का बेहद सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कोंच पुलिस ने हैवानियत करने वाले रिटायर्ड लेखपाल को Arrest कर लिया है। FIR रजिस्टर्ड कराने वाले पीड़ित बच्चे नाबालिग हैं। तहरीर के मुताबिक गिरफ्तार रिटायर्ड लेखपाल शराब और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद हैवानियत करता था। इतना ही नहीं अश्लील Video बनाकर वह पीड़ित बच्चों के वीडियो को सोशल मीडिया में Viral करने और जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस को बरामद मोबाइल और लैपटॉप से करीब 300 से अधिक Videoमिले हैं। पुलिस के अब तक की छानबीन में करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चों के साथ हैवानियत की बात प्रकाश मे आई है। हालांकि Report सिर्फ दो बच्चों ने ही लिखाई है। बताया जा रहा है कि Arrest किया गया रिटायर्ड लेखपाल BJP का नगर उपाध्यक्ष भी है। इस संबंध में BJP के प्रेसीडेंट रामेंद्र सिंह (बाना) से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। चर्चा है कि हैवान की गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी में भी खलबली मची है।
![]() |
| गिरफ्तार रिटायर्ड लेखपाल को Court में पेश करने के लिए लेकर जाती कोंच पुलिस |
Arrest किया गया रिटायर्ड लेखपाल का नाम रामबिहारी है। Ram Bihari कोंच थाना एरिया के भगत सिंह नगर मोहल्ले का निवासी है। पीड़ित बच्चे भी इसी मोहल्ला के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लोगों में दो-तीन महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड लेखपाल कई तरह के नशे भी करता है। 65 साल से अधिक की उम्र पार कर चुके इस रिटायर्ड लेखपाल के बारे में मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उसकी गतिविधियां शुरु से ठीक नहीं थी। एक पीड़ित बच्चे ने जब आरोपी के दरिंदगी की दास्तां परिजनों से बयां की तो परिवार के लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। कोंच पुलिस बड़े स्कैंडल की आशंका के मद्देनजर काफी गहराई से छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले ही CBI ने बुन्देलखंड के बांदा निवासी एक JE को गिरफ्तार किया था। उसने भी करीब 50 बच्चों से दरिंदगी की थी। वह ऑनलाइन बच्चों के अश्लील वीडियो भी बिक्री करता था। पुलिस सूत्रों की मानें तो छानबीन में रिटायर्ड लेखपाल के दरिंदगी की कई परतें उधड़ेंगी।

Post A Comment:
0 comments: