-Congress Worker ने तिलकहाल में बांटे लंच पैकेट

-Lockdown तक भोजन मुहैया कराएगी नेहरू रसोई

-हरप्रकाश अग्निहोत्री ने किया रसोई का शुभारंभ

 

Yogesh Tripathi


Corona Virus के बढ़ते संक्रमण की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। इंसान की जिंदगी ठहर सी गई है। गरीबों, मजदूरों के सामने दो जून के रोटी की समस्या मुंह बाए खड़ी है। ऐसे लोग भूखे न रहें, इसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यकर्ताओं, पार्षदों और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। सभी से कहा गया था कि Lockdown में कोई भूखा न रहे। Kanpur के मेस्टन रोड स्थित Congress के कार्यालय तिलक हाल में नेहरू रसोई का शुभारंभ कांग्रेस कमेटी के शहर प्रेसीडेंट हर प्रकाश अग्निहोत्री ने किया। पहले दिन भोजन बनवाने के बाद लंच पैकेट गरीबों और बेसहारा लोगों में वितरित किए गए। इस मौके पर सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखा गया।


नेहरू रसोई में हर रोज बनेंगे 2000 लंच पैकेट

Kanpur में Lockdown की वजह से हजारों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर और गरीब, बेसहारा लोग एक वक्त के भोजन से भी वंचित हैं। 25 मार्च को शुरू हुए लॉक डाउन के तुरन्त बाद से समस्त वार्ड अध्यक्षों , पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों को निर्देश दिया गया था कि उनके वार्ड में कोई भूखा न रहे यह उनकी जिम्मेदारी है। जिसका सभी पार्षदों, वार्ड अध्यक्षों एवं पार्षद प्रत्याशियों ने बखूबी निर्वहन किया। शुक्रवार को नेहरू रसोई आरंभ की गई। कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि रसोई में हर रोज 2000 लोगों के लिए लंच पैकेट तैयार की जाएगी।

संकट के दौर से जूझ रहा है देश

Kanpur Congress के प्रेसीडेंट हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि देश संकट के दौर से जूझ रहा है। कांग्रेस का हरसंभव प्रयास होगा कि अधिक से अधिक भोजन गरीबों, बेसहारा लोगों तक पहुंच सके। कानपुर में कोई भूखा नहीं रहेगा, इसके लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। नेहरू रसोई के शुभारंभ पर कांग्रेस नेता शंकर दत्त मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, कनिष्क पाण्डेय, इक़बाल अहमद, अभिनव तिवारी, मुकुल तिवारी, अशोक धानविक, के.के तिवारी, सन्दीप शुक्ला, जफर शाकिर,राजेश दिवेदी,  रवीन्द्र शुक्ला, आयुष अग्रवाल समेत कई लोगों ने सहभागिता दी। 


South City में अजय कपूर और जेपी पाल की रसोई

Kanpur के South City में Ex.MLA अजय कपूर की सेवक रसोई कई दिनों से चल रही है। पूर्व विधायक रसोई में हर दिन पहुंचते हैं। यहां से करीब दो हजार लोगों के लिए लंच पैकेट बन रहे हैं। कांग्रेस के पार्षद जेपी पाल लॉकडाउन के पहले दिन से ही अपनी रसोई संचालित कर रहे हैं। जेपी पाल की रसोई में हर रोज से डेढ़ से दो हजार लोगों के बीच भोजन बांटा जाता है। 


Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: