-खरीददारी को निकली महिलाओं को पुलिस ने लौटाया

-घर की छतों पर भी खड़े होने की सख्त मनाही

-चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा और गहरा

-गुरुवार को 4 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने पर Alert

 

Yogesh Tripathi


Kanpur में 13 एरिया HotSpots एरिया घोषित हैं। यहां जिला प्रशासन ने पहले ही बैरीकेडिंग कर लोगों के आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध कर रखा है। HotSpot कुलीबाजार एरिया में गुरुवार को 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद यहां पर प्रशासन Alert है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स का पहरा है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है। जुमे की सुबह महिलाएं खरीददारी के लिए घरों से निकलीं लेकिन पुलिस ने सभी को वापस घर भेज दिया। वहीं, Kanpur में Corona से संक्रमित मरीजों की संख्या 28 पर जा पहुंची है। शुक्रवार को एक महिला में कोरोना संक्रमण की Report पॉजिटिव आई है। महिला मृत रेडीमेड कारोबारी की रिश्तेदार है। कारोबारी की चाची और बेटी की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव मिली थी। 

गुरुवार को 4 लोगों में हुई थी Corona++ की पुष्टि

गुरुवार को कुलीबाजार एरिया में रहने वाले 4 लोगों में Corona संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने के बाद प्रशासन ने कुलीबाजार एरिया में सतर्कता और बढ़ा दी। शुक्रवरा सुबह कुलीबाजार में महिलाएं घरों से खरीददारी के लिए निकलीं लेकिन बैरीकेडिंग के पास मौजूद पुलिस वालों ने सभी को बैरंग वापस कर दिया। 

9 बजे तक ठेले वालों को दी गई एंट्री


सुबह 9 बजे तक सब्जी के ठेले जाने दिए गए। कोरोना से संक्रमित लोग कुलीबाजार की इनायत मस्जिद, शेख लंदन मस्जिद से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से अब अनवरगंज और कुली बाजार से कोपरगंज की सड़क पर जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है।
बीमार लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रशासन ने एक मेडिकल स्टोर खुलवाया है। इस मेडिकल स्टोर पर सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए एक-एक व्यक्ति को ही दवा दी जा रही है। सिविल डिफेंस की टीम डोर-टू-डोर परिवार के सदस्यों की जानकारी ले रही है। 
कुछ यही हाल नौबस्ता के मछरिया में भी है। हालांकि यहां पर थोड़ी रियायत लोगों को मिल रही है। दूसरी तरफ कर्नलगंज, समेत कई HotSpots एरिया में प्रशासन काफी सख्त है। कर्नलगंज की रहने वाली एक महिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर घर-घर पहुंच रही है। 
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुलीबाजार एरिया में जो 4 लोग संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। सभी को जल्द से जल्द क्वारंटीन कराया जाएगा। यही वजह है कि कुलीबाजार में सतर्कता अधिक बरती जा रही है। 
 



Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: