महाराजपुर के हाथीपुर रेलवे क्रासिंग के पास की घटना

छात्रा के अंगूठी और स्कूली बैग से शिनाख्त

लड़के के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली : SHO

रेलवे ट्रैक से प्रेमी युगल के क्षत-विक्षत शव को किनारे हटाती महाराजपुर पुलिस।

Yogesh Tripathi

Kanpur के महाराजपुर थाना एरिया में शुक्रवार दोपहर प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूद गए। पलक झपकते दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि लड़की कुलगांव चौकी क्षेत्र की रहने वाली थी। 

उसका नाम खुशबू था। SHO महाराजपुर के मुताबिक खुशबू सूर्यपाल सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा थी। लड़के के हाथ में मयंक लिखा मिला। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने खुदकुशी की। मामले की छानबीन की जा रही है। छात्रा के परिजन मौके पर ही मौजूद हैं। 

हालांकि घटना के तुरंत बाद कई WhatsApp ग्रुप में खबर चली कि इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्रा ने खुदकुशी की लेकिन SHO ने इससे इनकार करते हुए बताया कि छात्रा की शिनाख्त हो चुकी है। लड़के की अभी तक नही हुई है। इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स होने की बात गलत है।




Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: