पेशी पर कोर्ट जा रहे थे कल्लू सिंह और मुन्ना सिंह

हत्या के मामले में जमानत पर थे दोनों अपराधी

8 साल पहले जलाला गांव में अपराधी विजय सिंह की हत्या में थे नामजद

सनसनीखेज वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल



Uttar Pradesh के Kanpur Nagar स्थित घाटमपुर कोतवाली एरिया में बुधवार सुबह हत्या के मामले में कोर्ट की पेशी पर जा रहे बाइक सवार मुन्ना सिंह और कल्लू सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौंछार कर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात से एरिया में दहशत फैल गई। दुस्साहसिक वारदात Kanpur Nagar और Kanpur Dehat जनपद की सीमा दूरी पर हुई। यही वजह रही है कि कानपुर देहात की पुलिस पहले पहुंची। SSP अनंत देव तिवारी का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। FIR रजिस्टर्ड कर जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मारे गए कल्लू सिंह और मुन्ना सिंह का अपराधिक इतिहास भी रहा है। दोनों 8 साल पहले हुए एक Murder के मामले में जमानत पर थे।


  डबल मर्डर की सूचना के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची घाटमपुर कोतवाली की पुलिस फोर्स।

Yogesh Tripathi



8 May 2011 को विजय सिंह की हत्या में थे नामजद आरोपी


पुलिस सूत्रों की मानें तो 8 May 2011 जलाला गांव निवासी शातिर अपराधी विजय सिंह का मर्डर हुआ था। कई दिन बाद विजय सिंह की लाश भूसे के ढेर में दबी मिली थी। इस मामले में विजय सिंह के परिजनों ने कल्लू सिंह और मुन्ना सिंह के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भी भेजा था। कोर्ट में मुकदमा ट्रायल पर चल रहा है। पिछले दिनों गवाही और जिरह भी हो चुकी थी। सूत्रों की मानें तो बुधवार को कोर्ट में अंतिम सुनवाई होनी थी।

सुबह 9 बजे घर से कोर्ट जाने को निकले थे दोनों


SSP (Kanpur Nagar) अनंत देव तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुन्ना सिंह और कल्लू सिंह सुबह करीब नौ बजे घर से कोर्ट जाने के लिए बाइक से निकले थे। गिरसी नहर की दूसरी पुलिया से पहले दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों से पूछताछ कर हत्यारों के बारे में जानकारियां ली जा रही हैं। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

मुन्ना सिंह और कल्लू सिंह पर दर्ज हैं कई मुकदमें


बुधवार सुबह गिरसी पुलिया के पास कल्लू सिंह और मुन्ना सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने दोनों की कुंडली भी निकाल ली। पुलिस के मुताबिक दोनों पर संगीन धाराओं के कई मुकदमें दर्ज थे। दोनों ही अपराधिक प्रवृत्ति के थे। सूत्रों की मानें तो डबल मर्डर के बाद से जलाला और राहा गांव में दहशत का माहौल है। दोनों ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐहतियात के तौर पर अफसरों ने फोर्स की तैनाती की है। एसएसपी का कहना कि लॉ एंडर ऑर्डर पूरी तरह से सामान्य है। हत्यारोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: