Lok Sabha Election 2019 के चुनाव में Kanpur लोकसभा सीट से प्रत्याशी @SPJaiswalKanpur की जीत सुनिश्चित कराने के लिए @INCIndia की नेशनल सेकेट्री @priyankagandhi ने फ्राइ-डे को रोड-शो किया। उनके रोड-शो में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा। @INCUttarPradesh कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। एयरपोर्ट से लेकर घंटाघर तक कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगवाए। उनके रोड-शो ने 28 साल पुरानी यादों को ताजा कर दिया। जी, हां करीब 28 साल पहले अपनी हत्या से महज कुछ माह पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने Kanpur में ऐतिहासिक रोड-शो किया था। उस समय राजीव की एक झलक पाने के लिए लोग मई महीने (जेठ) की दुपहरी में घंटों खड़े रहे थे। शुक्रवार को भी सीन कुछ 28 साल पुराना ही था बस राजीव की जगह प्रियंका थीं। प्रियंका का क्रेज कांग्रेसियों के सिर चढ़कर बोला। एक युवती प्रियंका की गाड़ी के पास पहुंची, उसने हाथ मिलाया और बाद में वो गाड़ी पर पैर रख प्रियंका के न सिर्फ गले मिली बल्कि उसने कई बार प्रियंका को चूमा भी। राजनीति के “चाणक्य” कहे जाने वाले शहर के तमाम दिग्गजों ने इस रोड शो के बाद अब ये कहना शुरु कर दिया है कि लोकसभा सीट पर मामला अब 25-18 का हो गया है। कोई चमत्कार हो जाए तो अलग बात।


https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1119239719601065986

एयरपोर्ट से रामादेवी, सीओडी होते हुए पहुंची घंटाघर


प्रियंका गांधी शाम करीब चार बजे चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, कांग्रेसी नेता आलोक मिश्रा, मदनमोहन शुक्ला, संदीप शुक्ला समेत दिग्गज कांग्रेसी नेताओं और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सीओडी पुल होते हुए प्रियंका का काफिला टाटमिल चौराहे से निकलकर घंटाघर पहुंचा। घंटाघर में काफी देर से इंतजार कर रही महिलाओं और पुरुषों ने अपने घरों की छतों से प्रियंका पर पुष्प वर्षा की तो उन्होंने भी हाथ हिलाकर अभिवावदन किया। इस दौरान वो माइक से बार-बार कानपुर की जनता को धन्यवाद देती हुई नजर आईं। कई बार कांग्रेसी कार्यकर्ता बेकाबू हुए तो प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को माइक से बोलना पड़ा।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1119226751060627459

रामादेवी में अकबरपुर प्रत्याशी राजाराम पाल ने किया स्वागत

एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी का रोड शो Start होते ही कांग्रेस झूमने लगे। खुली एसयूवी में प्रियंका गांधी के साथ सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल ही बैठे थे। एक-दो चेहरे जो दिखे वो एसपीजी जवानों को दिखाई दिए। लालबंगला चौराहे को क्रास करता हुआ प्रियंका का रोड शो रामादेवी पहुंचा तो वहां पर अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोल और भांगड़े पर थिरके नजर आए।

बिराहना रोड, नयागंज, फूलबाग, बड़ा चौराहे पर भी रोड शो

प्रियंका गांधी का रोड शो घंटाघर से नयागंज होते हुए बिरहाना रोड, बड़ा चौराहा और फूलबाग पहुंचा। दूर-दूर तक सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ता का हुजूम ही नजर आ रहा था। राजनीति के जानकारों की मानें तो लंबे समय बाद कानपुर में कांग्रेस का ऐसा माहौल देखने को मिला जब किसी बड़े नेता के इंतजार में लोग छतों पर बैठे दिखाई दिए। कुल मिलाकर यूं कहें कि कानपुर में प्रियंका गांधी का क्रेज युवाओं के दिलों में देखने को खूब मिला।

 

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: