भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने Bihar में अपने हिस्से की 17 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। राजधानी पटना में आयोजित NDA की साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में BJP के अलावा बिहार में एनडीए के घटक दल जेडीयू और लोकजनशक्ति पार्टी के भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। 40 में से कुल 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया।


YOGESH TRIPATHI



शत्रुघ्न सिन्हा और शाहनवाज का पत्ता साफ


पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का टिकट बीजेपी ने काट दिया है। साथ ही लंबे समय से नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटने के बाद उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दी गई है।

गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट


विवादों बयान के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बीजेपी ने नवादा से टिकट न देकर उन्हें बेगूसराय से प्रत्याशी बनाया है। यहां उनका मुकाबला JNU के पूर्व प्रेसीडेंट कन्हैया कुमार से होना तय माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आरा से और बक्सर से अश्विनी चौबे ही मैदान में होंगे। पाटिल पुत्र से रामकृपाल और पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद होंगे प्रत्याशी।

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: