नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब महज 36 घंटे ही शेष बचे हैं लेकिन Kanpur का "सियासी पारा" इस बीच काफी गर्म हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप को छोड़ नेता और उनके गुर्गे अब विरोधियों के समर्थकों को धमकी देने लगे हैं। ताजा मामला गोविंदनगर का है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों की धमकी से परेशान होकर जब घटनाक्रम की जानकारी उसने अपने भाई को दी तो सदमें से उसे हार्टअटैक पड़ा और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। पीड़ित गुरुद्वारे का प्रधान है। उसने थाने में तीन नामजद लोगों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


[caption id="attachment_18362" align="aligncenter" width="630"] मृतक चरनजीत सिंह ओबराय (फाइल फोटो)[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। गुलाबी ठंड में Kanpur का “सियासी पारा” चढ़ने लगा है। आरोप-प्रत्यारोप दौर के बाद अब धमकियों का दौर शुरु हो चुका है। इस धमकी की भेंट एक बेगुनाह चढ़ गया। सदमें में उसे हार्ट अटैक पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने तीन नामजद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में तहरीर दी है। गोविंदनगर इंस्पेक्टर ने www.redeyestimes.com से बातचीत के दौरान पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिल गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। एक आरोपी के घर दबिश दी गई लेकिन वह मौके से फरार मिला।


क्या है पूरा मामला


शरनजीत सिंह ओबराय गुरुद्वारा माता गुजरी लेबर कालोनी के प्रधान हैं। बकौल शरनजीत सिंह वह पहले कांग्रेस से जुड़े थे। दो दिन पहले उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह (जिन्दी) की अगुवाई में वार्ड नंबर 93 से BJP प्रत्याशी नवीन पंडित को समर्थन देने का ऐलान करते हुए सिख समुदाय के कई लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली। इसके बाद सभी ने नवीन पंडित के समर्थन में भारी भीड़ के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट भी मांगा।



 

 

BJP ज्वाइन करने पर दबंगों ने धमकी देकर लिखवाया इस्तीफा

शरनजीत का आरोप है कि इस बात से आक्रोशित क्षेत्र के दबंग गुरविंदर सिंह उर्फ गप्पी, जगमोहन सिंह (बप्पी सरदार) और डिंपल सरदार अपने कई साथियों के साथ संडे को उसके पास पहुंचे और अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दबंगों ने असलहों के बल पर उससे जबरन गुरुद्वारे की प्रधानी से इस्तीफा लिखवा लिया। यह बात शरनजीत ने अपने भाई चरनजीत सिंह ओबराय को बताई। दबंगों की धमकी और भाई से इस्तीफा लेने की खबर सुनते ही चरनजीत को दिल का दौरा पड़ गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिली सभी थाने पहुंच गए। बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पीड़ित शरनजीत ने थाने में तहरीर दी।

[caption id="attachment_18363" align="aligncenter" width="528"] गप्पी सरदार[/caption]

कौन है गप्पी सरदार ?


9/4 लेबर कालोनी गोविंदनगर का रहने वाला गुरविंदर सिंह उर्फ गप्पी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कई साल पहले उसने RTO में गोली चलाई थी। पुलिस ने उसे विदेशी रिवाल्वर के साथ Arrest किया था। विधान सभा चुनाव में भी उसके खिलाफ पुलिस ने गोविंदनगर थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। बताया जा रहा है कि गप्पी सरदार कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का बेहद करीबी है। वह उनके कई कामकाज भी संभालता है। इस मामले में गोविंदनगर क्षेत्राधिकारी ने www.redeyestimes.com से बातचीत में कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम संस्कार में विधायक महेश त्रिवेदी भी पहुंचे


चरनजीत सिंह ओबराय के अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी और पार्षद प्रत्याशी नवीन पंडित समेत कई भाजपा के नेता पहुंचे। मामले की भनक लगते ही पुलिस के तमाम अफसर भी पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने गप्पी सरदार के घर पर दबिश भी दी लेकिन वह पहले ही घर से भाग निकला।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: