नाइजीरियन युवकों की पिटाई का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश में कई मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में 24 सितंबर को हुए इस कांड में सबसे अहम बात यह रही कि पुलिस ने बगरै जांच किए ही नाइजीरिया के इस युवक को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वह सीढ़ी से गिरने की वजह से घायल हुआ, जबकि वीडियो साफ-साफ इस बात की गवाही दे रहा है कि उसे भीड़ ने बेरहमी से पीटा है। 


[caption id="attachment_17716" align="aligncenter" width="600"]nigerian man beaten by public in delhi, redeyestimes.com राजधानी दिल्ली में पिटाई के दौरान दया की भीख मांगता नाइजीरियन युवक[/caption]

नई दिल्ली। देश में नाइजीरियन युवकों की पिटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में लोगों ने एक नाइजीरियाई युवक को खंभे से बांधकर लाठी और डंडे से पिटाई की। आरोप है कि नशे के हालत में नाइजीरियन युवक ने चोरी की। जिसके बाद पकड़कर उसकी पिटाई की गई। वहीं बाद में पुलिस ने युवक को फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया


https://twitter.com/ANI/status/917329354253668352

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

पैर के तलुए पर बेरहमी से बरसाए डंडे

वीडियो करीब सप्ताह भर पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई लोग नाइजीरियन युवक को खंभे से बांधने के बाद उस पर लाठियां बरसा रहे हैं। एक युवक तो दोनों हाथ से तलुए पर लाठियां मार रहा है। गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी नाइजीरियन पर हमला हुआ हो। इसके पहले भी ऐसे कृत्य हो चुके हैं। दिल्ली से सटे यूपी में भी भीड़ अपना बेरहम चेहरा दिखा चुकी है।



DELHI पुलिस ने रजिस्टर्ड की फर्जी FIR

पूरा मामला 24 सितंबर का है। दिल्ली के मालवीय नगर एरिया की पुलिस ने नाइजीरियन युवक के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया है। एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने केस रजिस्टर्ड किया। पुलिस को दी गई तहरीर में नाइजीरियन युवक पर चोरी करने का आरोप है। उसके चोट के बाबत पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वह सीढ़ियों से गिर गया। जबकि वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि भीड़ उसे बांधकर किस कदर पीट रही है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: