कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव भारी मतों के अंतर से जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और बाबा रामदेव के बेहद करीबी को करीब 1.93 हजार वोटों से पराजित किया। गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ कहा जाता है। जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जनता ने ठुकरा दिया है। 


[caption id="attachment_17848" align="aligncenter" width="850"] सुनील जाखड़ नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य (गुरदासपुर) कांग्रेस[/caption]

गुरदासपुर। दो साल बाद देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कसरत कर रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस ने जोर का झटका धीरे से दिया है। फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर सीट से सांसद रहे विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने भारी भरकम जीत हासिल की। उन्होंने BJP प्रत्याशी और बाबा रामदेव के करीबी को 1,93,219 मतों से करारी शिकस्त दी।

congress

रामदेव ने BJP पर बनाया था सलारिया को टिकट देने का दबाव

गुरदासपुर की सीट से विनोद खन्ना सांसद थे। उनके निधन के बाद पार्टी वर्कर विनोद खन्ना की पत्नी कविता को टिकट देने की मांग कर रहे थे। विनोद खन्ना की पत्नी का टिकट पक्का भी माना जा रहा था लेकिन ऐन वक्त पर टिकट न मिलता देख बीजेपी प्रत्याशी सलारिया बाबा रामदेव की चौखट पर पहुंचे। इसके बाद रामदेव ने बीजेपी नेतृत्व पर दबाव बनाना शुरु कर दिया। बाबा रामदेव ने तर्क दिया कि गुरुदासपुर में उसे ही टिकट मिलना चाहिए, जिसमें पंजाबियत कूट-कूटकर भरी हो। विनोद खन्ना भले सुपरस्टार रहे हों, पंजाब से नाता रहा हो, लेकिन उनकी पत्नी कविता इसमें फिट नहीं बैठती। पंजाबी वर्ग को लुभाने में असरदार नहीं रह सकतीं। इस लिहाज सलारिया फिट बैठते हैं। काफी समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आर्थिक रूप से भी मजबूत हैं। लिहाजा अब कविता को सहानुभूति की जगह सलारिया को मेहनत के दम पर टिकट  मिलना चाहिए। टिकट तो बाबा रामदेव की कृपा से मिल गया लेकिन जीत कांग्रेस के सुनील जाखड़ को मिली।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

11 अक्तूबर को हुई थी गुरदासपुर में वोटिंग 

गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 15 लाख 17 हजार 436 वोटर हैं। उपचुनाव में कुल 8 लाख 59 हजार 336 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें 4 लाख 47 हजार 298 पुरुष तथा 4 लाख 12 हजार 038 महिला मतदाता थीं।



BJP को काफी चुभ रही है गुरदासपुर सीट की हार

कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने यहां से 1,93,219 मतों से जीत हासिल की है। उन्‍होंने अपने भाजपा के स्‍वर्ण सलारिया को हराया है। बीजेपी ने कारोबारी स्वर्ण सलारिया और आम आदमी पार्टी ने मेजर जनरल सुरेश खजारिया पर दांव खेला था। चुनाव के दौरान स्वर्ण सलारिया की एक आपत्तिजनक सीडी भी सोशल मीडिया में वायरल हुई। एक युवती ने उन पर 14 साल तक झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: