Jail Superintendent को नशे में देख मंत्री ने लगाई फटकार | मंत्री के गनर ने दर्ज कराई हजरतगंज कोतवाली में FIR


[caption id="attachment_17077" align="aligncenter" width="640"]minister jai kumar singh, redeyestimes.com minister jai kumar singh[/caption]

 

YOGESH TRIPATHI

कानपुर। नशे में धुत बाराबंकी के Jail Superintendent उमेश कुमार सिंह को कारागार मंत्री जय कुमार सिंह (जैकी) के सरकारी बंगले पर 50 हजार रुपए के रिश्वत की पेशकश करना  रिश्वत की पेशकश करना काफी मंहगा पड़ गया। रिश्वत लेने के बजाय मंत्री ने Jail Superintendent भगा दिया। इतना ही नहीं मंत्री के सरकारी गनर ने उमेश कुमार सिंह के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR भी दर्ज करवा दी। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।


नशे में टल्ली होकर पहुंचे Jail Superintendent


Jail Superintendent उमेश कुमार सिंह डालीबाग स्थित मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के सरकारी बंगले पर नशे में धुत होकर पहुंचे और 50 हजार रुपए के रिश्वत की पेशकश कर दी। रिश्वत की पेशकश Jail Superintendent ने क्यों की ? इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि उमेश कुमार सिंह ने रिश्वत की पेशकश क्यों की ?

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing InstitutionPolice को दी गई तहरीर में Jail Superintendent के खिलाफ गंभीर आरोप


Jail Superintendent के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मंत्री के शैडो की तरफ से दी गई तहरीर में लिखा है कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाराबंकी के Jail Superintendent रिश्वत देने पहुंचे। गनर सौरभ कुमार के मुताबिक उमेश कुमार सिंह ने आवश्यक कार्य की बात कहकर मिलाने की बात कही। मंत्री जय कुमार सिंह जैकी जब मिलने के लिए पहुंचे तो Jail Superintendent को नशे में देखकर उन्होंने निकलने के लिए कहा। उमेश कुमार सिंह नहीं माने तो मंत्री ने उनको काफी फटकार लगाई।


आरोप है कि इसी दौरान Jail Superintendent एक लिफाफा निकाला और टेबल पर रख दिया। इसके बाद वह तेजी से बाहर की तरफ निकल गए। मंत्री के आवास पर मौजूद विख्यात शर्मा ने लिफाफा खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। लिफाफे में 50 हजार रुपए थे। पूरा मामला समझने के बाद मंत्री जय कुमार सिंह ने शैडो से तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए कहा। इस पर गनर ने कोतवाली पहुंच उमेश कुमार सिंह के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हजरगंज पुलिस का कहना है कि उमेश कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम (60/13) के तहत FIR लिखी गई है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: