Samajwadi Party workers protesting against security guardsMany SP workers injured in Lathi Charge 


[caption id="attachment_16811" align="aligncenter" width="640"]lathicharge in lucknow on sp activist, redeyestimes.com lathicharge in lucknow on sp activist[/caption]

YOGESH TRIPATHI


लखनऊ। सपाई गए तो थे गो-स्मार्टकार्ड के जरिए मेट्रो का सफर करने लेकिन उनकी हरकतें सबको भारी पड़ गईं। मेट्रो में आई तकनीकी खराबी की भनक जब सपाइयों और लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची Lucknow Police ने पहले सभी को समझाने की कोशिश की लेकिन बाद में लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर सपाइयों पर लाठियां बरसाईं। कई सपा कार्यकर्ताओं के सिर फूट गए। बाद में कई दर्जन सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को Police ने Arrest कर लिया। लाठीचार्ज में महिला कार्यकर्ताओं के भी घायल होने की खबर है।


[caption id="attachment_16810" align="aligncenter" width="640"]lathicharge in lucknow on sp activist, redeyestimes.com lathicharge in lucknow on sp activist[/caption]

गो-स्मार्टकार्ड से यात्रा करने पहुंचे थे SP Activist


बुधवार सुबह को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ‘गो-स्मार्टकार्ड’ के जरिये यात्रा करने पहुंचे। इसी बीच लखनऊ मेट्रो की एक ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ख़राब हो गई। इसी बीच ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने सभी को रोक लिया। बस यही बात सपाइयों को नागवार गुजरी और सभी आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सपाइयों के तेवर देख PAC बुला ली गई। फोर्स ने पहले सपाइयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब सपाई नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरु कर दीं। पुलिस और पीएसी के जवानों ने सपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए। इसमें कई के सिर भी फूटे हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/905320393992421377


गिरफ्तारी के बाद DCM में भरकर लाइन भेजे गए सपाई


सपा कार्यकर्ताओं को Arrest करने के बाद पुलिस ने सभी को डीसीएम और अन्य वाहनों के जरिए पुलिस लाइन भेजा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। घायल कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: