Kanpur Deahat के फत्तेपुर रोशनाई से 11 सितंबर को लापता हुई थीं तीनों लड़कियां | सर्विलांस सेल की मदद से Kanpur Dehat पुलिस ने मालवा एक्सप्रेस में पकड़ा


[caption id="attachment_17137" align="aligncenter" width="640"]missing three girls found at mp, redeyestimes.com missing three girls found at mp[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। Kanpur Dehat जनपद के फत्तेपुर रोशनाई से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 3 लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों लापता लड़कियां मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस में मिलीं। महिला कांस्टेबल के साथ पहुंची पुलिस तीनों लड़कियों को लेकर Kanpur Dehat के लिए रवाना हो चुकी है।


Kanpur Dehat जनपद की पुलिस ने ली राहत भरी सांस


Kanpur Dehat जनपद की पुलिस 11 सितंबर से लगातार लापता लड़कियों की तलाश में खाक छान रही थी। इटावा में दो लड़कियों के शव मिलने के बाद खबर फैली कि Kanpur Deaht से लापता लड़कियों की हत्या के बाद उन्हें इटावा में फेंक दिया गया है। तमाम छानबीन और सबूत एकत्र करने के बाद पुलिस ने राहत में ही क्लियर कर दिया था कि इटावा में मिले लड़कियों के शव कानपुर देहात की लड़कियों के नहीं हैं।

लड़कियों की तलाश में लगीं थीं Kanpur Dehat की पांच पुलिस टीमें


Kanpur Dehat जनपद के फत्तेपुर रोशनाई से लापता हुई तीन लड़कियों की बरामदगी न होने से क्षेत्रीय लोगों में खासा आक्रोश था। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने तत्काल पुलिस की पांच टीमें गठित कर दीं।

मॉस्टर माइंड लक्ष्मी को उसका करता था प्रताड़ित


पुलिस सूत्रों की मानें तो Kanpur Dehat से लापता हुई तीन लड़कियों में लक्ष्मी मॉस्टर माइंड है। लक्ष्मी ने फिलहाल अभी तक जो पुलिस को जानकारी दी है उसके मुताबिक उसका पिता नशे का लती है। वह नशे की हालत में अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच करता था। जिसके चलते उसने घर से भागने की योजना बना ली। उसके साथ भागी दो लड़कियां उसकी अति करीबी सहेली हैं। बकौल लक्ष्मीं उसने भागने की योजना में उन दोनों को भी शामिल कर लिया।

करीबी दोस्त को मिलाया फोन तो फंस गईं Kanpur Dehat police के चंगुल में


Kanpur Dehat से भागी तीन में से एक लड़की के पास मोबाइल फोन था। कड़ी से कड़ी जोड़ रही पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि लक्ष्मी स्कूली बैग में मोबाइल लेकर आती है तो पुलिस ने तमाम झंझावतों के बाद किसी तरह से उसका नंबर लेकर उसे ट्रेस करना शुरु कर दिया। 12 की रात में लक्ष्मी ने अपने करीबी दोस्त को फोन लगाया तो वह पुलिस के सर्विलांस सेल की लोकेशन में आ गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने लक्ष्मी के करीबी को हिरासत में लेकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों पुणे जाने के लिए मालवा एक्सप्रेस में बैठी थीं लेकिन ट्रेन के लेट होने की वजह से पुलिस ने तीनों को बरामद कर लिया।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: