DIG and SP reached sufhar shalabad village of jalaunShyam Sunder's son Pammu's condition worsened


 

Manoj Tripathi

Jalaun। कभी दस्यु गिरोहों की गोलियों से थर्राने वाले Jalaun जनपद के मैदानी एरिया में शनिवार रात को पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां दागीं गईं। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। एक पक्ष के व्यक्ति की कानपुर के अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। झांसी के मेडिकल कालेज में एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


Jalaun का सुढ़ार सालाबाद गांव पुलिस की छावनी में तब्दील


जानकारी के मुताबिक मुताबिक Jalaun के सुढ़ार सालाबाद गांव में सतेंद्र सिंह उर्फ धर्मेंद्र और श्याम सुंदर उपाध्याय के बीच पंचायत चुनाव के बाद से रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों गुट आपस में भिड़ चुके हैं। शनिवार देर रात धर्मेंद्र सिंह अपने भाईयों हरेंद्र, वीरु और लाली के साथ  श्याम सुंदर के बेटे पप्पू पर हमला कर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। भाई के पीटे जाने की खबर मिलते ही श्याम सुंदर ने हमलावर धर्मेंद्र पर गोली दाग दी। सीने में गोली पड़ते ही धर्मेंद्र जमीन पर गिर गया। धर्मेंद्र के गोली लगने पर उसका भाई वीरू ने भी फायरिंग शुरु कर दी। दोनों पक्षों की तरफ से अंधाधुंध गोलियां चलीं।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल श्याम सुंदर, धर्मेन्द्र और पम्मू को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने श्यामसुंदर और उसके बेटे पम्मू को झांसी मेडिकल कालेज और धर्मेंद्र को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर लाते समय धर्मेंद्र की रास्ते में मौत हो गई। वहीं देर रात श्याम सुंदर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पम्मू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र की मां ग्राम प्रधान जमुना देवी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वहीं दूसरे पक्ष श्याम सुंदर की तरफ से देर रात तक तहरीर नहीं मिली थी। तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे DIG और SP


Jalaun के सुढ़ार सालाबाद गांव में खूनी खेल की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। देर रात तक डीआइजी और एसपी भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव के बाद से दोनों गुटों के बीच रंजिश चल रही थी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: