Gurmeet Ram Rahim Married Priyanka's Wedding In 1999 With Vishwas GuptaHe Had Filed A Petition In The High Court For The Rslease Of Wife


[caption id="attachment_16588" align="aligncenter" width="695"]ram rahim adopet daughter Honypreetstory2, redeyestimes ram rahim adopet daughter Honypret story2[/caption]

YOGESH TRIPATHI


नई दिल्ली। CBI की विशेष अदालत से Rape के दोषी करार दिए जा चुके डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख Gurmeet Ram Rahim ने धर्मबेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तक को नहीं छोड़ा। वह उसे रखैल बनाकर रखे हुए है। देश-विदेश कहीं भी जाता है तो वह उसे अपने साथ 5-Star होटल के कमरे में पूरी रात साथ रखता है। यह आरोप खुद हनीप्रीत के पति Vishwas Gupta ने वर्ष 2011 में लगाए थे। आरोप लगने के बाद  Gurmeet Ram Rahim के गुंडों ने विश्वास और उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी, जिसके बाद विश्वास ने मांफी मांग डेरा छोड़ दिया।



2009 की एक पार्टी में बनाया “धर्मबेटी”


किस्सा दिसंबर 2009 का है। Ram Rahim ने डेरे में एक बेहद रंगीन महफिल सजाई थी। इस रंगीन महफिल में Ram Rahim  ने डेरे में रह रहे भक्त विश्वास गुप्ता को पास बुलाया। Ram Rahim ने विश्वास से कहा कि, “आज से तुम्हारी बीवी प्रियंका को मैं अपनी धर्मबेटी स्वीकार करता हूं और तुमको दामाद”। Ram Rahim जैसे जलवेदार और रसूखदार बाबा का दामाद घोषित होने पर विश्वास फूले नहीं समाए। डेरे में उनको बतौर “जमाई राजा” बड़ा सम्मान भी मिलने लगा। लेकिन Ram Rahim की कुत्सित मंशा विश्वास गुप्ता बिल्कुल भी नहीं भांप सके। उसे यह नहीं पता था कि Ram Rahim की नजर उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ हनीप्रीत पर पहले से ही थी। उसने हनीप्रीत को धर्मबेटी इस लिए बनाया ताकि वह अपने अवैध संबंधों को छिपा सके।

Read This Rapist “बाबा” Gurmeet Ram Rahim की “विरासत” संभालने को बेताब “धर्मबेटी” एंजेल हनीप्रीत इंसा

Read This एक-दो नहीं “डेरा” की गुफा में 64 साध्वियों के साथ “Love Charger” Ram Rahim ने किया Rape

Read This एक-दो नहीं “डेरा” की गुफा में 64 साध्वियों के साथ “Love Charger” Ram Rahim ने किया Rape

Read This आतंकवादी सरगना से कम नहीं है Rapist Ram Rahim, सेना विफल किया विदेश भागने का Plan


Read This Rapist Ram Rahim के गुंडों ने हिंसा फैलाने के लिए फिक्स किया था CODE “4250 और 1620”

Read This Rapist “बाबा” Gurmeet Ram Rahim की “विरासत” संभालने को बेताब “धर्मबेटी” एंजेल हनीप्रीत इंसा

Read This हरियाणा हिंसा पर नाराज़ High Court की “खरी-खरी”, “BJP के नहीं MODI देश के PM हैं”


मई 2011 की रात गुफा का नजारा देख टूट गया Vishwas का "विश्वास"


विश्वास गुप्ता के मुताबिक मई 2011 की एक रात ने उनके जिंदगी की सारी खुशियां छीन लीं। वह डेरे में बाबा की गुफा की तरफ गए। बाबा के कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर झांकने पर नजारा देखने पर विश्वास के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। Ram Rahim  अपनी धर्मबेटी और विश्वास की पत्नी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका के साथ नग्न अवस्था में रंगरंगेलियां मना रहा था। विश्वास का आरोप है कि जब उसने रंगे हाथों पकड़ लिया तो Ram Rahim ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी से खौफजदा विश्वास डेरा छोड़ पूरे परिवार के साथ पंचकुला के मकान में किराए पर रहने लगे। लेकिन यहां भी Ram Rahim के गुंडे उसे धमकाने लगे। यह सभी आरोप विश्वास गुप्ता ने हरियाणा एंव पंजाब हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में लगाए हैं। उन्होंने कोर्ट से अपनी बीवी को कब्जाने का आरोप लगाते हुए रिहाई की मांग की थी।

Gurmeet Ram Rahim की रखैल बनकर रह रही है हनीप्रीत उर्फ प्रियंका


Gurmeet Ram Rahim  की कथित धर्मबेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका अपने पति और परिवार के साथ नहीं रह रही है। वह रेप में दोषी करार दिए गए Ram Rahim  के साथ ही रह रही है। हनीप्रीत का वास्तविक नाम प्रियंका है।

Gurmeet Ram Rahim ने कराई थी प्रियंका की Vishwas Gupta से शादी


विश्वास गुप्ता के मुताबिक 14 फरवरी 1999 को फतेहाबाद की प्रियंका का विवाह Ram Rahim ने कराया था। लेकिन तब वह Ram Rahim की कुत्सित मंशा को भांप नहीं पाए थे। हकीकत का पता जब चला तब तक उनकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। विश्वास गुप्ता का आरोप है कि Ram Rahim जब मेरी पत्नी को धर्मबेटी मानते हैं तो उसको मुझसे दूर क्यों रखते हैं ? जब देश या विदेश में वह होटल के अंदर रुकते हैं तो मेरी बीवी उनके साथ होती है और उसे बगल के कमरे में ठहराया जाता है।

खौफजदा परिवार ने भरी सभा में रोते हुए मांगी थी मांफी


विश्वास गुप्ता ने पत्नी हनीप्रीत (प्रियंका) को बाबा के कब्जे से दिलाने के लिए 2011 में हरियाणा एंव पंजाब हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस दौरान Gurmeet Ram Rahim के गुंडे उसे पूरे परिवार के साथ जान से मार डालने की धमकियां देते रहे। वर्ष 2014 में डेरा सच्चा सौदा परिसर में चल रहे सत्संग के दौरान विश्वास गु्प्ता और उनके पिता को खड़ा कराया गया। रोते-बिलखते पिता-पुत्र ने न सिर्फ मांफी मांगी बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि विरोधियों के बहकवे में आकर उन्होंने डेरा प्रमुख पर आरोप लगाए।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: