YOGESH TRIPATHI

कानपुर/चित्रकूट। दो प्रांतों की पुलिस का चैन छीनने वाले आतंक के पर्याय दस्यु सरगना ललित पटेल को संडे की शाम मध्य प्रदेश के सतना जनपद के नयागांव थाने की पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। मध्य प्रदेश के पोखरवार के जंगलों में चले इस एनकाउंटर में ललित पटेल और उसके साथी डकैतों ने पुलिस टीम पर कई चक्र गोलियां दागीं। जवाबी कार्रवाई में ललित पटेल मारा गया। उसके तीन साथी मौके से पुलिस टीम को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस को एक.315 बोर की राइफल, कई जिंदा कारतूस और खोखे मिले हैं। सतना जिले के एसपी राजेश ह‌िंगडकर ने इस एनकाउंटर की पुष्ट‌ि करते हुए बताया कि FSL टीम के साथ फ‌िंगर प्र‌िंट एक्सपर्ट वीरेंद्र पटेल मौके पर रवाना हो चुके हैं।

मौसेरे भाई ठोकिया के नक्शे-कदम पर चल रहा था Encounter में मारा गया डकैत ललित पटेल

मध्य प्रदेश प्रांत की सतना जनपद पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सटीक सूचना पर पिछले तीन दिन से पुलिस की एक टीम दस्यु ललित पटेल गैंग की तलाश में जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पुलिस ने यहां पर पूरी तरह से नाकाबंदी कर रखी थी।

सर्च ऑपरेशन में लगी पुलिस को यहां संडे की शाम चार डकैत दिखे। पुलिस ने घेराबंदी शुरु की तो बारिश होने लगी। चारो डकैत जंगल में छिप गए। पुलिस टीम ने ललकारा तो दस्यु दल ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई कर पुलिस ने भी कई चक्र गोलियं दस्यु गिरोह पर दागीं।

https://twitter.com/redeyestimes1/status/894294011237867520

इस बीच तीन डकैत भाग निकले। डकैतों की तरफ से जब गोलियां चलना बंद हुईं तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को एक डकैत मरा मिला। शिनाख्त कराने पर मारे गए डकैत की पहचान दस्यु सरगना ललित पटेल के रूप में हुई।

तीन लोगों को जिंदा फूंकने के बाद से था पुलिस के “रडार” पर

एनकाउंटर में मारे गए दस्यु सरगना ललित पटेल ने गिरोह के साथ मिलकर करीब तीन सप्ताह पहले कोलुहां के जंगलों में तीन लोगों को जिंदा फूंक दिया था। गिरोह के हाथों मारे गए तीनो लोग मध्य प्रदेश के सतना जनपद के रहने वाले थे। तीन लोगों को जिंदा फूंकने के बाद वह दोनों प्रांतों की पुलिस के आंखों की किरकिरी बन चुका था। यूपी पुलिस ने भी दस्यु ललित पटेल पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। ललित ने इन तीनों युवकों को दस्यु गोप्पा यादव गैंग की मुखबिरी करने के शक में मारने के बाद जिंदा फूंका था। इसके बाद दस्यु लल‌ित पटेल ने मध्य प्रदेश के बोदहा के प्रिंसिपल का अपहरण कर चार लाख की फिरौती वसूली थी।

ललित पटेल पर दर्ज थे दो दर्जन से अधिक मुकदमें

खूंखार किस्म के दस्यु सरगना ललित पटेल पर यूपी और एमपी के अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। ललित पटेल सतना जनपद के पौसलहा का रहने वाला था।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: