RAJA KATIYAR

कन्नौज। राजनीति में युवा वर्ग को आगे आना चाहिए, क्यों कि देश का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित रहेगा। जो युवा चेहरे राजनीति में अभी आए हैं वो कोरी कॉपी की तरह हैं। उनको अपने अच्छे कार्यों से अच्छे रंगों को भरने की आवश्यकता है। यह बातें इत्रनगरी की सांसद डिंपल यादव के जनप्रतिनिधि नवाब सिंह यादव ने मंगलवार को लोहिया नगर वाहिनी के विस्तार कार्यक्रम के मौके पर कहीं।

नवाब सिंह यादव ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारों में युवा वर्ग को ख्याल नहीं रखा जा रहा है। बेरोजगार युवा वर्ग जीवन-यापन के लिए इधर-उधर मार-मारा फिर रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह यादव की सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा। फिर चाहे गरीब हो या किसान। नवाब सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि संगठन के हर सदस्य के लिए सपा 24 घंटे साथ खड़ी मिलेगी। संकट के समय संगठन पूरा साथ देगा। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने नई कमेटी के मनोनीत सदस्यों दीपू यादव, शिवम यादव, चंदन शर्मा, अमन महोत्रा, अमन यादव, प्रवीण पाल, अमित पाल, नितिन कुशवाहा, कुलदीप यादव, अनुराग यादव, कृष्णा यादव समेत सभी कार्यकर्ताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

1 comments:

  1. I constantly spent my half an hour to read this weblog's articles or reviews all the time
    along with a mug of coffee. https://slashdot.org/submission/9068642/5-cara-bermain-ceme-online-agar-menang

    जवाब देंहटाएं