नई दिल्ली। भारत की सिलिकॉन सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरु को एक और बड़ी सौगात जल्द मिलने जा रही है। बेंगलुरु देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां हवाई सेवा के लिए हेलीकॉप्टर टैक्सी की सर्विस सेंट्रल गवर्नमेंट शुरु करने जा रही है। यह सौगात महज चार महीने बाद नवंबर 2017 में मिल जाएगी। हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस थाम्बे एविएशन और बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मदद से की जाएगी ।

शुरुआत में हेलीकॉप्टर सर्विस बेंगलुरु शहर से कांपे गोवडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक ही अपनी सेवाएं देगी। बाद में आवश्यकता पड़ने पर बाकी जगह भी सेवाएं शुरू की जाएंगी । थाम्बे एविएशन हेलीकॉप्टर बेल 412 में 13 सीटें और बेल 407 में 5 सीटों वाले हेलीकॉप्टर इस सेवा में लगाएगी। हेलीकॉप्टर से इलेक्ट्रानिक सिटी से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने तक सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा। अभी इस हेलीकॉप्टर की सर्विस का चार्ज निर्धारित नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो किराया अधिक नहीं होगा, सरकार बेहद साधारण किराया रखने के मूड में है।

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार का प्रयास है कि करीब-करीब हर बड़े शहरों में हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जाए ताकि लोग ट्रैफिक से बच सके। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार और कर्नाटक सरकार मिलकर इलेक्ट्रानिक सिटी में हेलीपोर्ट बना रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग सेवा का लाभ उठा सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु में छतों पर 90 हेलीपैड हैं, लेकिन उनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अब उसे जल्द शुरु करने का प्लान बना चुके हैं।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: