लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बेहद करीबी रहीं सपा की Ex MLC सरोजनी अग्रवाल ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि नेताजी के अध्यक्ष पद से हटने के बाद सपा में मेरा बिल्कुल भी मन नहीं लग रहा था।

मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की करीबी मानी जाने वाली डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा " नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद मेरा मन पार्टी में नहीं लग रहा था। समाजवादी पार्टी दिन पर दिन कमजोर हो रही है। नेताजी के कारण दो बार विधान परिषद सदस्य बनी।

सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि सपा में नेताजी को दरकिनार किया जा रहा है। जिसकी वजह से वो बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि जब नेताजी ही नहीं पार्टी में तो मेरे रहने का भी कोई औचित्य नहीं। सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि, मेरा 30 जनवरी 2021 तक का कार्यकाल है, लेकिन मैं उस पद से भी इस्तीफा दे रही हूं। इस्तीफा देने के बाद सरोजनी अग्रवाल ने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया।

गौरतलब है कि 29 जुलाई को सपा से विधान परिषद के सदस्य और मुलायम सिंह यादव के करीबी यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब सपा से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही BSP के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह भी बसपा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: