फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एंबुलेंस की सभी सेवाएं (108 और 102) गाड़ियों में डीजल न होने और कर्मचारियों को पेमेंट न मिलने की वजह से बंद कर गई हैं। कर्मचारियों की तरफ से एंबुलेंस सेवा ठप किए जाने की वजह से मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तीमारदार अपने मरीजों को निजी और प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाने को विवश हो रहे हैं। कई मरीज ट्रैक्टर और टेम्पो में अस्पताल लाए गए। बताया जा रहा है कि पेमेंट न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने काफी पहले ही जिम्मेदारों को आगाह किया था लेकिन उनकी दिक्कतों को आला अफसरों ने नजरअंदाज किया।

कर्मचारियों का कहना है कि पेमेंट सही समय पर नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं एंबुलेंस में पड़ने वाला डीजल भी वह लोग अपनी जेब से ही डलवा रहे हैं। फतेहपुर CMO का कहना है कि जल्द ही एंबुलेंस सेवा शुरु हो जाएगी।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: