लखनऊ। सत्ता की सरपरस्ती में तमाम अनैतिक कारोबार करने वाले सपा नेताओं पर अब uppolice कहर बनकर टूट रही है। अपराधिक प्रवृत्ति की छवि वाले सपा के कथित नेताओं को यूपी पुलिस ने रडार पर ले रखा है। ये वो नेता हैं जिनका सपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं बिगाड़ सकी थी। ताजा मामला मेरठ के टीपी नगर का है। यहां होटल में चल रही जुएं की फड़ पर जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां सपा नेता अरशद अहमद जुएं की फड़ सजाए बैठा मिला। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार करने के साथ उसके कई साथियों को भी Arrest कर लिया। जुएं की फड़ से पुलिस को लाखों की नकदी भी मिली है। बताया जा रहा है कि यह अनैतिक कारोबार सपा नेता कई साल से कर रहा था।



युवजन सभा का पूर्व अध्यक्ष है गिरफ्तार अरशद अहमद

मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ा अरशद अहमद समाजवादी युवजन सभा का पूर्व जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक होटलों में कमरा लेकर अरशद जुआ खिलवाता था। समाजवादी पार्टी में उसकी दिग्गज नेताओं तक गहरी पैठ है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत करीब-करीब सभी दिग्गजों के साथ उसकी फोटो है।



BJP की सरकार बनने के बाद था पुलिस के रडार पर

जानकारों की मानें तो सपा कार्यकाल में अरशद अहमद ने पुलिस को खूब नचाया। सत्ता बदली तो अरशद के इशारों पर नाचने वाली पुलिस उसके पीछे पड़ गई। अरशद ने भी अपना ठिकाना बदल लिया। बताया जा रहा है कि वह जुएं की फड़ इन दिनों होटल में कमरे बुक कराने के बाद संचालित कर रहा था। ताकि पुलिस को भनक न लग सके। लेकिन पुलिस ने उसके पीछे मुखबिर छोड़ रखे थे। सटीक मुखबिरी के बाद पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार सपा नेता पर करोड़ों रुपए की ठगी का भी आरोप है। उसके अन्य संदिग्ध गतिविधियों के बाबत पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: