Articles by "Manhula Vivek Singh"
Manhula Vivek Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • Banda की सदर सीट से तीन बार MLA रहे थे स्वर्गीय विवेक सिंह
  • Lucknow में सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav ने मंजुला सिंह ने ली सदस्यता

मंजुला विवेक सिंह पत्नी स्वर्गीय विवेक सिंह (फोटो साभारः फेसबुक)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के बुन्देलखंड स्थित Banda की सदर सीट से तीन बार MLA और Ex. Minister रहे स्वर्गीय विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह अपने समर्थकों के साथ Samajwadi Party में शामिल हो गई। सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav की मौजूदगी में मंजुला ने सपा की सदस्यता ली। सूत्रों की मानें तो सपा बांदा की सदर सीट से मंजुला को प्रत्याशी बना सकती है। मंजुला के पति तीन बार कांग्रेस के टिकट पर बांदा सदर सीट से चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचे थे। 


 

Ex. Minister विवेक सिंह की करीब डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। इधर, पिछले कुछ महीने से मंजुला सिंह पति की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए क्षेत्र में दिख रही थीं। साथ ही सोशल मीडिया में भी वह खासा एक्टिव हैं। इसी लिए कयास लगाए जा रहे थे कि मंजुला सिंह 2022 का चुनाव लड़ सकती हैं। 

मंजुला विवेक सिंह (सपा नेत्री)

गौरतलब है कि करीब दो दशक पहले स्वर्गीय विवेक सिंह Bundelkhand में कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे। तीन बार सदर सीट से विधायक बनने के बाद विवेक सिंह आखिरी चुनाव तिंदवारी सीट से लड़े थे लेकिन वहां पर वह सपा के विशंभर सिंह से हार गए थे। कुछ समय के लिए विवेक सिंह भाजपा में भी चले गए थे। मंजुला सिंह के सपा ज्वाइन करने से समर्थकों में जहां खुशी की लहर है तो दूसरी तरफ राजनीतिक समीकरण बिगड़ने की वजह से बीजेपी समेत कई दलों के संभावित प्रत्याशियों की नींद भी उड़ गई है।