Articles by "Chaubeypur"
Chaubeypur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • दबंग आरोपितों के घर शराब और मुर्गा की पार्टी करने पहुंची थी पुलिस
  • हमलावरों ने धारदार हथियार से पूरे परिवार पर बरपाया कहर
  • हमले में बुजुर्ग की मौत के बाद मचा गांव में कोहराम
  • पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठे BJP विधायक
  • चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव में दुस्साहसिक वारदात से मची सनसनी


Yogesh Tripathi

Kanpur के चौबेपुर थाना एरिया स्थित पनऊपुरवा गांव में धारदार हथियारों से लैस दबंग परिवार ने पड़ोसी के घर धावा बोल जमकर तांडव किया। हमलावरों ने पूरे परिवार की पिटाई कर जमकर पथराव भी किया। हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग की मौत से गांव में तनाव फैल गया। बुजुर्ग की मौत और गांव में तनाव फैलने की सूचना मिलते ही SP (Outer) कई थानों की फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने चौबेपुर थाने के दो दरोगाओं और कुछ सिपाहियों पर वारदात के समय शराब और मुर्गा की दावत उड़ाने का आरोप लगाया है। 

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिस समय दबंगों ने हमला किया, उस वक्त सिपाही-दरोगा दावत उड़ा रहे थे। जिसकी वजह से हमलावरों के हौसले बुलंद रहे। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बिल्हौर से BJP विधायक भगवती प्रसाद सागर धरने पर बैठ गए। दलित की हत्या के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। जिसकी वजह से कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है।

चौबेपुर के पनऊपुरवा निवासी किशन त्रिवेदी का घर के सामने रहने वाले आनंद कुरील के बीच तीन महीने से विवाद चल रहा है। यह रंजिश बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन महीने के दौरान दोनों परिवारों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। इन सबके बाद भी चौबेपुर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 


 

Monday की Night किया हमला

पीड़ित परिवार का आरोप है कि Monday की Night किशन त्रिवेदी के घर पर हल्का इंचार्ज गोपी कृष्ण अग्रवाल, अंडर ट्रेनी दरोगा रोशन शेर बहादुर यादव कुछ सिपाहियों के साथ शराब और मुर्गा की दावत उड़ा रहे थे। आरोप है कि घर पर पुलिस की मौजूदगी और शह पाकर कृष्ण त्रिवेदी व उनके परिवार के राजन त्रिवेदी, गोविंद त्रिवेदी, शोभित त्रिवेदी, सुधीर त्रिवेदी आदि ने गाली-गलौज शुरु कर दी। 

 

आनंद के परिजनों ने विरोध किया तो दबंगों ने एक राय होकर आनंद के परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने आनंद कुरील के पूरे परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। पूरे परिवार की पिटाई करने के बाद हमलावरों ने पथराव भी किया। पथराव से गांव में भगदड़ मच गया। हमले में आनंद कुरील उनके बेटे अमित, भाई रवि शंकर, पत्नी आशा देवी, बहू संगीता, अनुराधा घायल हो गए। परिवार को लहूलुहान करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही चौबेपुर थाने की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान आनंद कुरील की मौत हो गई। मंगलवार सुबह आनंद कुरील के मौत की खबर गांव पहुंची तो तनाव फैल गया।

बिल्हौर से भाजपा के विधायक भगवती सागर अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों से दो उप निरीक्षकों और दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। 

 SP (Outer) ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो विधायक शांत हुए। SP (Outer) ने दरोगा गोपी कृष्ण और शेर बहादुर को लाइन हाजिर कर दिया है। गांव में तनाव के मद्देनजर कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है। SP का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी लोगों को Arrest कर लिया जाएगा।