Articles by "CFTI"
CFTI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


Central Desk

Government Of India की संस्था केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान (आगरा) एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्धम मंत्रालय की तरफ से ORP योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार देने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

जिसके तहत डलमऊ स्थित कॉलेज में CFTI & R.V International की तरफ से रजिस्ट्रेशन करते हुए सभी Student’s को ट्रेनिंग किट और ड्रेस का वितरण रायबरेली (डलमऊ) में क्षेत्राधिकारी (CO) अशोक कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर इंसाफ अली की तरफ से किया गया। अतिथियों का सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । 

इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने किट और ड्रेस का वितरण कर लेदर क्षेत्र में स्वरोजगार करने का सुझाव दिया। क्षेत्राधिकारी ने सभी छात्रों को अपने अंदर के हुनर को पहचान इसे समाज मे स्वरोजगार के रूप में विकसित करने के प्रति उत्साहित किया। सेंटर इंचार्ज मुकेश ने बताया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फुटवियर सैंपल मेकर के क्षेत्र में दिया जा रहा है। जिसकी अवधि 200 Hours हैं। 

यह CFTI की तरफ से पूर्णतः निशुल्क है। इस अवसर पर स्कूल के  प्रबंधक राधेपाल, प्रीतम पाल सिंह , प्रशिक्षक अरविंद कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार, मनीष यादव , शैलेन्द्र, शिवानी, मुकेश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

 -8 जनपदों में संचालित किए जा रहे हैं इस तरह के कार्यक्रम

-CFTI की तरफ से चलाया जा रहा है प्रशिक्षण शिविर

 


Central Desk

भारत सरकार की संस्था “केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान” (आगरा) और NSIC के संयुक्त कार्यक्रम के तहत जालौन में संचालित किए जा रहे GKRA प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बेहद व्यवस्थित ढंग से किया गया। भारत सरकार की संस्था CFTI की तरफ से गरीब और SC/ST (Students) के लिए चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ दर्जन छात्रों की मौजूदगी रही। 


प्रशिक्षकों की तरफ से Students से प्रशिक्षण के दौरान मौखिक प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोडक्ट भी बनवाया गया। साथ ही तमाम जानकारियां भी स्टूडेंट्स को दी गई। हस्त निर्मित लेडीज और जेंट्स सेंडल और जूतों का निर्माण प्रशिक्षणार्थीयों की तरफ से स्वयं किया गया। 


 

उन्हें इस योजना में टी-शर्ट, स्टडी किट और बनाए हुए प्रोडक्ट को दिए जाने का प्रावधान था। इस कार्यक्रम में छात्रों को स्वावलंबी बनने के उपाय भी बताए गए। स्टूडेंट्स को सरकार की सहायता का मार्ग भी केंद्र की तरफ से बताया गया। 

यह कार्यक्रम 50 दिनों तक संचालित किया गया। जिसकी गुणवत्ता को NSIC की तरफ से समय-समय पर जांच की गई। इस प्रकार का कार्यक्रम 8 जिलों में संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर ट्रेनर Raghvendra Kumar & Vineet Prajapati आदि लोग उपस्थित रहे।