Articles by "समाजवादी पार्टी"
समाजवादी पार्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Kanpur मेयर प्रत्याशी के तौर पर समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी दल बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए माया गुप्ता को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। माया गुप्ता पूर्व मेयर रतनलाल गुप्ता की धर्मपत्नी है। माना जा रहा है कि भाजपा हाईकमान अब अगले 24 घंटों के दौरान अपना प्रत्याशी घोषित करेगा। 


[caption id="attachment_18109" align="aligncenter" width="720"]maya gupta, kanpur redeyestimes.com माया गुप्ता (समाजवादी मेयर प्रत्याशी, कानपुर महानगर)[/caption]

YOGESH TRIPATHI

कानपुर। समाजवादी पार्टी (SP) के सुप्रीमों अखिलेश सिंह यादव ने माया गुप्ता को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। विनोद चंद्र दुबे इलाहाबाद से सपा के मेयर प्रत्याशी होंगे। गाजियाबाद से राखी गर्ग और सहारनपुर से साजिद चौधरी महापौर प्रत्याशी बनाए गए हैं।

पूर्व मेयर रतनलाल गुप्ता की धर्मपत्नी हैं माया गुप्ता

माया गुप्ता पूर्व मेयर रतनलाल गुप्ता की धर्मपत्नी हैं। रतनलाल गुप्ता पूर्व में कानपुर के महापौर रह चुके हैं। माया गुप्ता को मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सपा नेताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर मेयर प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे। उल्लेखनीय है कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने गाढ़ कानपुर से मेयर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

सपा जीतेगी नगर निकाय चुनाव

प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए सपा सुप्रीमों अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव समाजवादी पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि सात महीने के शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है। ऐसी कोई जगह नहीं जहां भ्रष्टाचार न हो। विकास का पहिया पूरे यूपी में ठहर सा गया है।