Articles by "रावतपुर चौकी"
रावतपुर चौकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Kanpur के कल्याणपुर थाना एरिया स्थित रावतपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात राहुल सिंह नाम के युवक पर वर्ग विशेष के कुछ युवकों की तरफ से किए गए हमले के बाद प्रकरण में नया मोड़ आ गया। पार्षद कविता सिंह के पति महेंद्र विक्रम सिंह और उनके  ससुर की SP (West) संजीव सुमन से काफी बहस हुई। पार्षद पति का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता कर जेल भेजने की धमकी दी गई। आक्रोशित बीजेपी नेताओं और पार्षदों ने पूरे मामले से UP Police के DGP ओम प्रकाश सिंह और एक डिप्टी सीएम से अवगत कराया। दोपहर में पार्षदों का एक प्रतिनिधि मंडल SSP (KNR) अनंत देव तिवारी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचा। पार्षदों ने SSP से कहा कि मुखबिर आरिफ को कांड़ा को आखिर क्यों बचाया जा रहा है ?


[caption id="attachment_19833" align="aligncenter" width="512"] SSP अनंत देव तिवारी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिनिधि मंडल के लोग।[/caption]

Yogesh Tripathi


गुरुवार Mid-Night राहुल सिंह नाम के युवक पर हुआ था हमला


गुरुवार देर रात को गाड़ी से जा रहे राहुल सिंह नाम के युवक की गाड़ी मस्जिद के पास एक युवक से टकरा गई। राहुल सिंह का आरोप है कि वहां आरिफ कांड़ा ने अपने साथियों के साथ उसे गली में खींच लिया और लात-घूंसे से पीटने के बाद धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। देर रात हिन्दू संगठनों के लोग रावतपुर चौकी भी पहुंचे। कल्याणपुर क्षेत्राधिकारी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। रात में ही PAC को भी बुलाकर एरिया में तैनात किया गया।

पार्षद पति ने लगाया IPS अफसर पर आरोप


बीजेपी पार्षद कविता सिंह के पति महेंद्र विक्रम सिंह का आरोप है कि प्रकरण पर उनकी जब एसपी पश्चिम से बातचीत हुई तो वे उल्टा हम लोगों को ही भला-बुरा कहने लगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद जब बढ़ा तो फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं उनको चौकी आकर वन टू वन बात करने को भी कहा गया।

DGP और डिप्टी सीएम से शिकायत


पूरे प्रकरण की जानकारी जब बीजेपी नेताओं को मिली तो सभी आक्रोशित हो गए। एक बीजेपी पार्षद ने प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम और डीजीपी ओपी सिंह से बातचीत करते हुए सत्ताधारी दल के लोगों को ही प्रताड़ित किए जाने की बात कही। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीजीपी और डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद जब सकारात्मक जवाब मिला तो पार्षद पति महेंद्र विक्रम सिंह, नवीन पंडित, समेत कई पार्षद और भाजपा नेता दोपहर को एसएसपी से मुलाकात करने पहुंचे। करीब आधे घंटे तक बातचीत के दौरान पार्षदों ने एसपी वेस्ट के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी।

एक पार्षद ने आरिफ कांड़ा समेत दो-तीन मुखबिरों का नाम लेते हुए पूछा कि आखिर इन लोगों के नाम आने के बाद पुलिस क्यों बचा रही है ? पीड़ित लोगों को ही पुलिस क्यों परेशान और प्रताड़ित कर रही है ? बाहर निकलने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि एसएसपी से पूरे प्रकरण की शिकायत की गई है। प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि सुबह चार बजे थाने से एसआई का फोन आया कि तहरीर से आरिफ कांड़ा का नाम निकाल दो।


कौन है आरिफ कांड़ा ?


आरिफ कांड़ा रावतपुर चौकी एरिया में रहता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कई साल पहले एक बड़े वाहन चोरों के रैकट को पुलिस ने पकड़ा था। उसमें आरिफ काड़ा का नाम आया। किसी तरह आरिफ कांड़ा ने खुद को बचा तो लिया लेकिन बाद में पुलिस से बचने के लिए उसे मुखबिरी करनी पड़ी। अब हाल ये है कि वो एरिया के साथ-साथ कई और जगहों पर भी पुलिस के लिए मखबिरी करता है। कुछ पुलिस वालों से उसका तालमेल ठीक है। यही वजह है कि वह एरिया में रंगबाजी भी खूब करता है। पुलिस से जान पहचान की वजह से वो रौब भी खूब गांठता है। यही वजह है कि क्षेत्र के लोगों की वो किरकिरी भी बना है।

S-10 को फिर से रिवाइज करने की बात कह चुके हैं ACM


कल्याणपुर थाना एरिया के S-10 में शामिल किए गए कई S-10 सदस्यों को लेकर हर बार अंगुली उठती है। कुछ दिन पहले भी शिकायत सीओ और एसीएम से की गई। जिसके बाद एसीएम ने कमेटी को फिर से रिवाइज करने का आश्वासन दिया था। उल्लेखनीय है कि पिछली कुछ घटनाओं में S-10 के कुछ लोगों के बवाल में शामिल होने और असमाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप बीजेपी के नेता लंबे समय से लगा रहे हैं।

रावतपुर मुद्दे पर क्या कहती है क्षेत्रीय जनता ?


रावतपुर एरिया का माहौल पिछले 7 साल से बेहद खराब है। हिन्दू वर्ग का त्योहार हो या फिर मुस्लिमों का, माहौल हमेशा तल्ख रहता है। जरा सा वाद-विवाद भी यहां पर सांप्रदायिक रंग ले लेता है। कई बार पुलिस टीम पर हमले हो चुके हैं। एसडीएम और थानेदार की गाड़ियां तक फूंकी जा चुकी हैं। लेकिन बवाल थमने के बाद अफसर फिर सुस्त हो जाते हैं। 7 साल से यहां पर जो हालात बने हैं उसकी रोकथाम के लिए अफसरों की तरफ से अभी तक न तो कोई ठोस रणनीति बनी हैं और न ही कारगार उपाय।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कल्याणपुर थाने और रावतपुर चौकी में स्वच्छ और ईमानदार छवि के पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। साथ ही साथ पुराने बवाल में आरोपित लोगों और उनके करीबियों पर निगरानी की जाए। पुराने मुकदमों में अभी तक स्थिति क्या है ? आरोपितों का क्षेत्र में क्या माहौल है ? और उनकी गतिविधियां क्या हैं ? इन सब बातों पर यदि पुलिस अफसर काम करेंगे तो हालात काफी हद तक सुधरेंगे। अपराधिक छवि के लोगों पर जिला बदर और गैंगस्टर व गुंडा एक्ट जैसी कार्रवाई भी बेहद आवश्यक है।

 

नोट-----SSP (KNR) अनंत देव तिवारी से मुलाकात करने पहुंचे पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल का Video पोर्टल के पास मौजूद है। लेकिन उसे किसी खास वजह से खबर में Post नहीं किया गया है।


 

अमन-चैन के दुश्मनों ने एक बार फिर Kanpur City का माहौल खराब करने की कोशिश की। गाड़ी से टक्कर लगने पर वर्ग विशेष के लोगों ने राहुल सिंह नाम के युवक की पिटाई कर धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। घायल को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। आधी रात सैकड़ों की भीड़ पुलिस चौकी पहुंची। कल्याणपुर क्षेत्राधिकारी ने दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। शहर के अतिसंवेदशील रावतपुर एरिया में बीते दो महीने के दौरान ये तीसरी बड़ी घटना है, जिसमें असमाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को ताक पर रख माहौल को खराब करने की चेष्टा की।


[caption id="attachment_19828" align="alignnone" width="1280"] गुरुवार देर रात्रि रावतपुर चौकी के बाहर भीड़ लगाए क्षेत्रीय लोग।[/caption]

Yogesh Tripathi


 

गाड़ी से टक्कर लगने पर खींच गली में खींच ले गए हमलावर


रावतपुर चौकी एरिया निवासी घायल युवक राहुल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को मस्जिद के पास से निकल रहा था। तभी उसकी गाड़ी एक युवक से टकरा गई। युवक को चोट भी नहीं आई और वहां मौजूद लोग उससे झगडा करने लगे। राहुल का आरोप है कि पुलिस का मुखबिर आरिफ कांड़ा ने कुछ युवकों के साथ उसे जबरन मस्जिद वाली गली में खींच लिया और बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने उसके सिर में धारदार हथियार से हमला किया। उसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे लोगों ने राहुल सिंह को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच खबर फैली तो सैकड़ों की संख्या में लोग रावतपुर चौकी पहुंच गए और कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे।

कल्याणपुर क्षेत्राधिकारी ने त्वरित की कार्रवाई


युवक पर हमले के बाद भीड़ के रावतपुर चौकी पर पहुंचने की खबर मिलते ही कल्याणपुर के क्षेत्राधिकारी फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचे। भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्होंने पीएसी बल के साथ कुछ युवकों के घर पर रात में ताबड़तोड़ छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो दो युवकों को पुलिस ने मध्य रात्रि हिरासत में ले लिया। दोनों को कड़ी सुरक्षा में थाने लाया गया है। हालांकि देर रात तक पुलिस ने युवकों को पकड़े जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की।

7 वर्ष से खराब है रावतपुर चौकी एरिया का माहौल


करीब सात साल हो चुके हैं लेकिन कल्याणपुर थाना एरिया की रावतपुर चौकी अक्सर सुर्खियों में रहती है। सपा शासनकाल के दौरान रावतपुर चौकी के सुर्खियों में आने का सिलसिला जो शुरु हुआ था वो अब भी बदस्तूर जारी है। पांच साल पहले यहां पर एसडीएम की गाड़ी तक फूंकी जा चुकी है। पुलिस पर कई बार हमले हो चुके हैं। दर्जनों बार सांप्रादायिक रंग देकर यहां के उन्मांदी लोग शहर के माहौल को खराब करने की असफल कोशिशें कर चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन इसका कोई हल नहीं निकाल सका है। धार्मिक त्योहारों पर यहां के हालात बेहद खराब रहते हैं। हर त्योहार पर सतर्कता के बाद भी यहां पर तनाव हो ही जाता है।

दो महीने में तीसरी बार माहौल को खराब करने की कोशिश


डेढ़ महीना पहले चौकी के एक दरोगा ने नशे में धुत होकर घर के बाहर सो रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता को कुचल दिया था। इस घटना के बाद तो काफी बवाल हुआ। एसएसपी और डीएम ने कई घंटे के अथक प्रयास के बाद हालत को किसी तरह संभाला। इस घटना में पुलिस के एक मुखबिर के भी हादसे के दौरान साथ होने की बात परिजनों कही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस वालों पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुखबिर आज भी बेखौफ होकर घूम रहा है।


दूसरी घटना करीब एक महीना पहले की है। एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने से आक्रोशित वर्ग विशेष के लोगों ने लड़के के घर पर धावा बोल बमबाजी की। सड़क को जाम कर आधी रात को बवाल किया। पथराव और आगजनी की कोशिश की गई लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी। खास बात ये है कि इसमें S-10 के कुछ सदस्य भी शामिल रहे। गुरुवार रात को तीसरी घटना हो गई। इसके बाद भी लोकल पुलिसिंग को ठीक करने का प्रयास अफसरों की तरफ से नहीं किया जा रहा है। इंस्पेक्टर से लेकर चौकी पुलिस तक पर न तो कोई कार्रवाई हुई है और न ही तबादला किया गया।