• जेल में बंद डॉन के परिवार के लिए भोजन पकाती हैं रीना
  • दो जगहों से निर्विरोध BDC Member बनीं रीना
  • डॉन के भतीजे की पत्नी तीन बार रह चुकी हैं ब्लाक प्रमुख



Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के माफिया डॉन और विधान परिषद सदस्य (MLC) ब्रजेश सिंह ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कपसेठी हाउस की बादशाहतको कायम रखा है। Varanasi के सेवापुरी ब्लाक से ब्रजेश सिंह कीखानसामा(रसोइया) रीना निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन ली गई हैं। इससे पहले भी यह सीट ब्रजेश सिंह के परिवार के पास थी। यहां से ब्रजेश के भतीजे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह की पत्नी इंदु सिंह तीन बार ब्लाक प्रमुख रही हैं।

जेल में बंद है माफिया डॉन ब्रजेश सिंह

Uttar Pradesh के पूर्वांचल समेत देश के कई प्रांतों में ब्रजेश सिंह के नाम का सिक्काचलता है ये बात जगजाहिर है। जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद भी विधान परिषद सदस्य (MLC) बन चुके ब्रजेश के भतीजे सुशील सिंह चंदौली की सैयदराजा सीट से MLA हैं। ब्रजेश सिंह को वर्ष 2008 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भुवनेश्वर से माफिया डॉन को Arrest किया था। तब ब्रजेश के सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ब्रजेश करीब एक दशक से जेल में ही बंद है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में ब्रजेश सिंह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

कपसेठी हाउस की खानसामा है रीना

डॉन ब्रजेश सिंह का बंगलाकपसेठी हाउसके नाम से मशहूर है। यहां पर रीना नाम की युवती रसोइया (खानसामा) है। रीना न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि ब्रजेश के लिए भी भोजन बनाने का काम करती है। रीना ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक दिन ब्लाक प्रमुख बनेगी। परशीमन ही ऐसा हो गया कि माफिया डॉन को अपनीचाल अचानक बदलनी पड़ गई।

दो स्थानों से चुनी गई BDC Member

रीना कुछ साल पहले ही विकास खंड के रघुनाथपुर गांव की निवासिनी सरकारी अभिलेखों में बनी हैं। दो महीना पहले हुए पंचायत चुनाव में रीना सारंगपुर और कुत्तूपुर से निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनी गई। इसके बाद BJP ने रीना को ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित कर दिया। यहां भी किसी सदस्य ने नामांकन नहीं भरा। जिसकी वजह से वह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन ली गईं।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: