• 24 घंटे के अंदर Kanpur Police ने मर्डर मिस्ट्री से उठाया पर्दा
  • सीमा यादव समेत 6 लोगों को पुलिस ने किया Arrest
  • 50 हजार रुपए में सीमा यादव ने ली थी मर्डर की सुपारी
  • मर्डर से पहले शूटर्स को 10-10 हजार की रकम  अदा की थी

शशि उर्फ अंगूरी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई दस्यु सुंदरी सीमा यादव (नीले घेरे में)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur जनपद स्थित बिठूर थाना एरिया में फ्राइ-डे की रात मकसूदाबाद गांव में शशि गौतम उर्फ अंगूरी के मर्डर मिस्ट्री से Kanpur Police ने पर्दा उठा दिया है। संडे को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दस्यु सुंदरी सीमा यादव समेत 6 लोगों को Arrest कर लिया। पुलिस का दावा है कि सीमा यादव ने 50 हजार रुपए की सुपारी लेकर भाड़े के हत्यारों से शशि गौतम उर्फ अंगूरी का मर्डर करवाया था। पुलिस का कहना है कि गांव के ही सरकारी शिक्षक और उसके बेटे ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला के Murder की सुपारी दी थी। पुलिस के हत्थे चढ़ी सीमा यादव मिर्जापुर से अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी है।

फ्राइ-डे रात को हुई थी अंगूरी की हत्या

पुलिस के मुताबिक फ्राइ-डे की रात को मकसूदाबाद निवासी शशि गौतम उर्फ अंगूरी घर पर अकेली थीं। अंगूरी छत पर सो रही थी। देर रात्रि बदमाशों ने सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह अंगूरी का खून से लथपथ शव मिला तो हड़कंप मच गया। DCP (West) संजीव त्यागी के मुताबिक गांव में रहने वाले सरकारी शिक्षक महेश शर्मा के शशि गौतम के बीच करीब 10 साल से अवैध संबंध थे। 

 

दस्यु सुंदरी सीमा यादव

बेइज्जती कर अंगूरी मांगती थी रकम

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महेश और अंगूरी के बीच अवैध संबंध की जानकारी सभी को थी। महेश अंगूरी के घर का खर्च चलाता था। उसने अंगूरी के घर का निर्माण भी करवाया था। इधर कुछ समय से अंगूरी सरेआम महेश की बेइज्जती कर उससे रुपए की डिमांड करती थी। अंगूरी की हरकतों से परेशान होकर महेश ने अपने बेटे अमित शर्मा के साथ मिलकर शशि के मर्डर की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक महेश का लड़का अमित Kanpur Dehat अकबरपुर स्थित नेहरू नगर निवासिनी दस्यु सुंदरी सीमा यादव को जानता था। करीब एक महीने पहले उसने पूरे प्रकरण की जानकारी सीमा यादव को दी। सीमा यादव ने अंगूरी की हत्या करवाने के लिए 50 हजार रुपए में सुपारी ले ली। फ्राइ-डे की रात्रि को सीमा यादव के शूटर मंगलपुर कानपुर देहात निवासी अनुज उर्फ अनुराग यादव, सत्यम शर्मा और बसखारी अंबेडकर निवासी अमर यादव शशि के घर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक सभी रस्सी के सहारे छत पर गए और सोते समय शशि उर्फ अंगूरी की गोली मारकर हत्या कर दी। 

सीमा ने शूटर्स को दी थी 10-10 हजार की रकम

पुलिस के मुताबिक सुपारी की रकम महेश ने सीमा यादव को दे दी थी। सीमा ने शूटर अनुज, सत्यम और अमर को 10-10 हजार रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद ही आरोपियों ने शशि को मौत के घाट उतारा। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि करीब दो सप्ताह पहले ही शूटर मकसूदाबाद पहुंचे थे। शूटर्स महेश के घर पर भी गए थे। उस समय सीमा यादव भी साथ में थी। उसी समय हत्या का ब्लूप्रिंट भी तैयार किया गया था। महेश के लड़के अमित ने शूटर्स के लिए रेकी कर शशि उर्फ अंगूरी का घर दिखाया था।

Suicide नहीं करना चाहता था महेश

पूछताछ के दौरान महेश ने पुलिस को बताया कि 2008 से उसके संबंध शशि उर्फ अंगूरी से थे। अंगूरी अपने पति को छोड़कर अलग रह रही थी। महेश के मुताबिक वह अंगूरी के घर का पूरा खर्च चलाता था। शहर में किराए पर मकान लेकर दिया। फिर अंगूरी ने दबाव बनाकर उससे गांव में पहले जमीन खरीदी फिर उसका निर्माण भी महेश के रुपयों से ही करवाया। बकौल महेश पिछले कुछ महीने से वह लगातार रुपए की डिमांड कर रही थी। रुपए न देने पर वह तरह-तरह से ब्लैकमेल भी करने लगी थी। 

इतना ही नहीं रुपए न मिलने पर वह सभी के सामने जलील करती थी। महेश ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो विकल्प थे या तो वह खुद Suicide कर लेता या फिर अंगूरी की हत्या। बकौल महेश वह जीना चाहता था, इस लिए उसने सीमा यादव को सुपारी देकर अंगूरी की हत्या करवा दी।

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: