-Lucknow के Gomti Nagar स्थित घर के बाहर टांगा बोर्ड

-फोटो खींचकर खुद ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर किया शेयर

-दो दिन पहले गृहमंत्रालय की तरफ से जबरन रिटायर्ड किए गए तीन अफसर

Yogesh Tripathi

गृहमंत्रालय की तरफ से जबरन रिटायर्ड (अनिवार्य सेवानिवृत) किए गए IPS Officer Amitabh Thakur ने घर के बाहर लगी अपने नाम की पट्टिका को भी बदल दिया है। उन्होंने अब नई नाम पट्टिका में अमिताभ ठाकुर, आईपीएस जबरिया रिटायर्ड लिखा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद Tweet करके दी।

Ex. IPS Officer ने कहा कि समय से पहले जबरन मनमाने ढंग से सरकार ने उन्हें सेवानिवृत कर दिया है। अत: वह अपने लिए अब तो इन्ही शब्दों का प्रयोग करेंगे। उन्होंने अपने घर के बाहर टांगी गई नई नाम पट्टिका की तस्वीर के साथ Tweet भी किया। साथ ही Facebook पर भी पोस्ट की। सोशल मीडिया पर अमिताभ ठाकुर के फैंस अब उनके इस सहज अभिव्यक्ति को सराह रहे हैं। 

1992 बैच के IPS Officer रहे Amitabh Thakur (आइजी सिविल डिफेंस) के पद पर तैनात थे। गृह मंत्रालय ने इनको लोकहित में सेवाकाल पूरा होने से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इनके खिलाफ निर्णय का आदेश जारी कर दिया है। अमिताभ ठाकुर के साथ दो और आइपीएस भी जबरन रिटायर्ड किए गए। सभी के खिलाफ कई जांचे भी चल रही थीं।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: