-प्रसपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ने सैकड़ों लोगों को दिया राशन

-सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी दी गई जानकारी

 
गरीब वर्ग की महिलाओं को राशन वितरित करते प्रसपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति।

Rahul Shukla

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों को इमदाद देते हुए राशन का वितरण किया। गरीब और बेसहारा लोगों को अनाज देने के साथ सभी को सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी भी दी गई। 

प्रसपा की तरफ से अनाज देते समय सभी को उचित दूरी पर खड़ा रहने के निर्देश दिए गए। लाइन में लगाने के बाद सभी को जिलाध्यक्ष ने अपने हाथों से राशन दिया। साथ ही सभी से लॉकडाउन का पूर्ण पालन करने के लिए अपील भी की। 

विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि हाथों को साबुन से धुलते रहें। घरों के बाहर ना निकलें। मुँह पर मास्क अवश्य लगाए। आपसी दूरी बनाकर रखें। खाद सामग्री पांच किलो चावल, आटा, दाल और एक पैकेट नमक वितरण किया । भीड़ एकत्र न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया। उल्लेखनीय है कि प्रसपा की तरफ से लगातार राशन का वितरण गरीब और श्रमिक वर्ग के बीच कई दिनों से किया जा रहा है। प्रसपा के कार्यकर्ता हर नौबस्ता, मछरिया, कल्याणपुर समेत कई जगहों पर राशन का वितरण हर रोज कर रहे हैं।



Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: