-संडे को HotSpot कुलीबाजार में 7 कोरोना संक्रमित मिले

-बिहार निवासी मदरसा के 7 स्टूडेंट्स भी संक्रमित

-शनिवार रात किदवईनगर में गल्ला व्यापारी कोरोना संक्रमित मिला

Yogesh Tipathi


Kanpur में Corona Virus कहर बढ़ता जा रहा है। 24 घंटों के दौरान Covid-19 16 नए मरीज मिले हैं। इसमें तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की संख्या 15 है। अनवरगंज थाना एरिया के हॉटस्पॉट क्षेत्र कुली बाजार के 7 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 5 पांच मदरसा स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। मदरसा के छात्र Bihar निवासी बताए जा रहे हैं। अचानक Covid-19 मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन के माथे पर पसीना आ चुका है। उल्लेखनीय है कि एक कोरोना संक्रमित रेडीमेड कारोबारी की मौत भी शहर में हो चुकी है। जबकि एक सीनियर सिटीजन ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

पॉश एरिया तक बढ़ा Corona  Virus का संक्रमण शनिवार को किदवई नगर थाना एरिया के एच-टू ब्लाक स्थित चंद्रगंगा अपार्टमेंट में 50 वर्षीय गल्ला कारोबारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उसकी जांच प्राइवेट लैब से कराई गई थी। पॉश एरिया में कोरोना संक्रमित युवक के मौजूदगी की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ अफसरों ने अपार्टमेंट को चारो तरफ से घेराबंदी कर दी। इस व्यापारी के परिवार, पड़ोसी और कुछ वर्कर को एंबुलेंस में ले जाकर सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया गया। शनिवार रात ही नौबस्ता के मछरिया निवासी 22 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उसका पता कानपुर देहात के डेरापुर का बताया गया था लेकिन बाद में पता गलत मिला था। वह मछरिया का रहने वाला है। उस जगह को सील कर दिया गया है।

GSVM की लैब में 217 में से 14 की Report पॉजिटिव

कुलीबाजार, कर्नलगंज, जाजमऊ के मदरसा, पनकी के नारायणा मेडिकल कॉलेज समेत हैलट के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का थ्रोट और नेजल स्वाब के 217 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कोविड-19 लैब में जांच के बाद शनिवार की देर रात्रि को 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें हॉटस्पॉट एरिया कुलीबाजार के 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मदरसा के 7 स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं वे सभी बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। GSVM College ने देर रात ही इन सभी मामलों की Report को  Kanpur के DM & CMO को अवगत कराते हुए सौंप दी।

क्या कहते हैं CMO (Kanpur)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों से संदिग्धों के नमूने जांच के लिए गए थे। उनमें से 14 में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। Kanpur में अबतक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। मेडिकल कॉलेज के हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। उनके घर के साथ करीबी लोगों को Quarantine करा दिया है। वहीं, संडे की दोपहर को 6 कोरोना संक्रमित जमातियों के ठीक हो जाने पर उनको छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह सभी अस्थाई जेल में रहेंगे। इसमें दो अफगान नागरिक भी हैं। इस लिए शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 39 बची है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: