-प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसपा ने बाबा साहब को याद किया

-कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेसिंग का कार्यकर्ताओं ने रखा ख्याल

Kanpur बर्रा बाईपास चौराहे के पास प्रसपा के कार्यालय में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विनोद कुमार प्रजापति।

Rahul Shukla


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डेन बर्रा बाईपास चौराहा पर 129वीं जयंती मनाई। कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। लॉकडाउन की वजह से बेहद कम कार्यकर्ता ही पहुंचे।


बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि भारत को संविधान देने वाले डॉ.भीमराव अंबेदकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। डॉ. अंबेडकर अपने पिता राम जी मौला सतपाल और और मां भीमाबाई की चौदहवीं संतान थे। 


आजादी के बाद वह देश के पहले कानून मंत्री बने। 29 अगस्त 1947 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसौदा समित के अध्यक्ष पद का काम संभाला। 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया। उन्होने एक बौद्ध भिक्षु पारंपरिक तरीके से तीन रतन ग्रहण और पंचशील को अपनाते हुए बौद्ध धरम ग्रहण किया। मधुमेह से पीड़ित होने की वजह से 6 दिसम्बर 1956 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का निधन हो गया। 


इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव गोबिंद त्रिपाठी (स्वामी), प्रदेश महासचिव अशोक यादव, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह यादव, प्रमुख महासचिव राजपाल यादव, रजनीत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सालीम अहमद् , दुर्गाशंकर मिश्रा, कोषा अध्यक्ष जमील अहमद, आकाश प्रजापति, राम बहादुर पासवान, कमलेश सैनी, राम सजीवन यादव, रामनरेश यादव, शिवकुमार प्रजापति, शोभित प्रजापति, प्रमोद यादव, कृष्ण कुमार अमबेडकार , मोना गौतम, अरुण यादव, आनंद शुक्ला, विष्णु सविता, अतर सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ पांडेय, योगेंद्र सिंह, दिलीप प्रजापति, विवेक कुमार सविता, राकेश प्रजापति, संतोष यादव, राजकुमार प्रजापति, अरविंद सैनी, रोहित त्रिवेदी, दीपक यादव, रामरसा यादव आदि रहे।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: