Uttar Pradesh के Kanpur स्थित मधुराज नर्सिंगहोम के पास एक लग्जरी कार के अंदर रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची Kanpur Nagar की स्वरूप नगर पुलिस ने कार के अंदर से एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक भी बरामद की। शव की शिनाख्त घाटमपुर निवासी अशोक सचान के रूप में हुई। अशोक सचान पीपुल्स बैंक में गार्ड था। फिलहाल पुलिस तमाम बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। में मंडे की दोपहर एक लग्जरी कार के अंदर लाश मिलने से सला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। 

 

YOGESH TRIPATHI

घाटमपुर का निवासी था अशोक सचान

स्वरूप नगर इंस्पेक्टर के मुताबिक अशोक सचान घाटमपुर का रहने वाला था। अशोक पीपुल्स कोआपरेटिव बैंक में गार्ड था। कानपुर में रहकर नौकरी कर रहा था। पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है। कार के अंदर से बरामद लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक अशोक की है। बंदूक को कब्जे में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 

खुदकुशी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं

 अशोक सचान ने खुदकुशी क्यों की ? इसकी वजह फिलहाल अभी तक पता नहीं चल सकी है। दबी जुबान से पारिवारिक कलह की बात कुछ लोगों ने पुलिस को बताई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवार के सदस्यों से अभी बातचीत नहीं हो सकी है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी है। हर बिन्दु पर छानबीन की जा रही है।

सोशल मीडिया पर Murder की खबर से अफसरों के माथे पर पसीना

मंडे की दोपहर सोशल मीडिया WhatsApp के तमाम ग्रुपों में मर्डर की खबर ब्रेक हुई तो अफसरों के माथे पर पसीना आ गया। लग्जरी कार के अंदर मर्डर और रिवाल्वर व पिस्टल जैसे हथियार मिलने की खबरें वॉयरल होने पर काफी देर तक हड़कंप का माहौल रहा। लेकिन जब घटना की वास्तविकता अफसरों को पता चली तो सभी ने राहत की सांस ली। 



 

 

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: